फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The reading of the smart meter was checked by installing a check meter, and the meters were found to be correct in comparison.

चेक मीटर लगाकर देखी स्मार्ट मीटर की रीडिंग, तुलना में सही मिले मीटर

Thu, 21 Aug 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The reading of the smart meter was checked by installing a check meter, and the meters were found to be correct in comparison.
स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली उपभोक्ताओं के बीच भ्रांतियां एवं विभिन्न आरोपों के बीच बुधवार को बिजली अफसर से लेकर उपभोक्ताओं तक एक राहत भरी खबर सामने आई है। शहर में पांच उपभोक्ताओं के यहां उनके पुराने मीटर के साथ चेक मीटर के तौर पर स्थापित किया बिजली स्मार्ट मीटर बुधवार को चेकिंग में खरे उतरे हैं। पुराने और नए मीटरों की रीडिंग में कोई अंतर नहीं मिला।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा ने बताया कि शहर में पांच उपभोक्ताओं के यहां लगे उनके पुराने मीटरों के साथ ही चेक मीटर के तौर पर स्मार्ट मीटर एक महीने की अवधि के लिए स्थापित कराए गए थे। बुधवार को अधिशासी अभियंता मीटर एवं अधिशासी अभियंता कमर्शियल समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भेजकर उपभोक्ताओं के यहां लगाए गए चेक मीटरों की जांचकराई गई। निरीक्षण के बाद अधिकारियों द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट के मुताबिक उपभोक्ताओं के यहां लगे पुराने और नए चेक स्मार्ट मीटरों की रीडिंग में कोई अंतर नहीं मिला है। मुख्य अभियंता मेरठ जोन मुनीश चोपड़ा ने पांचों उपभोक्ताओं से फोन बातचीत की तो उपभोक्ताओं ने संतुष्टि जताई।मुख्य अभियंता ने उपभोक्ता से अपील करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगवाने में उपभोक्ताओं को कोई नुकसान नहीं है। स्मार्ट मीटर सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed