फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The rays of the sun could not distinguish the sheet of smog

दीपावली के बाद हवा में ओर घुला जहर, स्मॉग की चादर से आंखों में रही जलन

Wed, 30 Oct 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
The rays of the sun could not distinguish the sheet of smog
मोदीपुरम। मेरठ समेत दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भयावह स्थिति में पहुंच चुका है। दीपावली के बाद स्थिति लगातार बिगड़ रही है। मेरठ में मंगलवार को दिनभर स्मॉग की चादर तनी रही। धूप के दर्शन नहीं हुए, सूरज की किरणें स्मॉग में ढकी रहीं। सबसे ज्यादा पल्लवपुरम की हवा खराब रही। लोगों को सांस लेने में दिक्कत के साथ आंख में जलन की शिकायत भी हो रही है।
विज्ञापन

दीपावली से पहले मेरठ का आसमान साफ था। दीपावली के अगले दिन से स्थिति बिगड़ने लगी। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 352 था, जो मंगलवार को बढ़कर 379 पहुंच गया। पल्लवपुरम क्षेत्र का एक्यूआई खतरे के स्तर को पार कर 426 पहुंच गया। वहीं गंगानगर, जयभीमनगर में भी सोमवार के मुकाबले प्रदूषण अधिक रहा। माना जा रहा है कि शहरी क्षेत्र से कहीं अधिक देहात इलाकों में पटाखे चलाए गए। यही वजह है ग्रामीण क्षेत्र से सटे शहरी मोहल्लों में प्रदूषण भयावह स्तर पर पहुंच चुका है। चूंकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने देहात इलाकों को कोई मॉनिटरिंग नहीं की इस वजह से वहां के आंकड़े नहीं मिल पा रहे। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष का कहना है कि स्मॉग का असर अभी 48 घंटे तक तक बना रहेगा। एक्यूआई का स्तर भी बढ़ सकता है। हवा का रुख पूरी तरह शांत रहने से भी स्थिति खराब हो रही है।
विज्ञापन

देश में सबसे प्रदूषित गाजियाबाद
दीपावली के बाद आबोहवा में जहर इस कदर घुला कि गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पानीपत, दिल्ली का एक्यूआई 400 के ऊपर पहुंच गया। दीपावली से पहले ज्यादातर शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के नीचे था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आएगी गिरावट
पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में भी गिरावट आएगी। पिछले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम कार्यालय पर मंगलवार को दिन का अधिकतम तामपान 28.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत, न्यूतनतम 65 प्रतिशत रही।
वर्जन
लगातार की जा रही कार्रवाई
प्रदूषण पर रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में भी कोल्हुओं पर हो रहे प्रतिबंधित ईधन के प्रयोग पर रोक लगाते हुए उन्हें सील किया गया था। प्रदूषण को रोकने के लिए आगे भी कार्रवाई की जाएगी। महानगर में जहां-जहां प्रदूषण बढ़ा है, वहां की मॉनिटरिंग कराई जाएगी।

-आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
बारिश के बाद ही स्थिति सुधरेगी
बुधवार को भी स्मॉग का असर बना रहेगा। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। हवा व बारिश के न होने तक हवा में जहर घुला रहेगा। बारिश के बाद ही हवा में फैला जहर व स्मॉग की चादर से लोगों को राहत मिलेगी।
डा. योगेंद्र कुमार, सहायक प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
प्रमुख जिलों का एक्यूआई स्तर
29 अक्तूबर 28 अक्तूबर
गाजियाबाद 446 396
नोएडा 439 397
ग्रे्रटर नोएडा 428 375
पानीपत 415 366
दिल्ली 400 368
बुलंदशहर 380 320
मेरठ 379 352
गुरुग्राम 368 372
बागपत 357 345
हापुड़ 331 348
मुजफ्फरनगर 330 426
लखनऊ 314 305
आगरा 231 179
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed