{"_id":"5ded53758ebc3e1c000d3da6","slug":"the-rate-are-not-increase-farmers-bjp-leaders-fire-sugercane-sardana-news-mrt4577423184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बढ़ाया मूल्य तो जलाई गन्ने की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बढ़ाया मूल्य तो जलाई गन्ने की होली
विज्ञापन
गांव भदौड़ा में गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाने के विरोध में होली जलाते किसान व रालोद नेता।
- फोटो : SARDANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा। प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार को घोषित किए गए पुराने गन्ना मूल्य को नाकाफी बताते हुए किसान नेताओं व विपक्षी पार्टियों ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। रविवार को गांव भदौड़ा में गन्ने की होली जलाकर विरोध जताया गया।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि सरकार ने पहले बिजली, खाद, डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी कर किसान की कमर तोड़ दी। अब किसानों की कीमती फसल गन्ने के मूल्य में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की। रालोद नेता डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने शनिवार को गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 325 व सामान्य का 315 व अन्य अस्वीक्त गन्ने की प्रजाति का मूल्य 310 रुपये घोषित किया है। पिछले वर्ष भी यही मूल्य था। बढ़ोत्तरी न कर सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। एक ओर किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही जाती है। वहीं दूसरी ओर किसान उनकी फसलों का सही भाव तक नहीं दे पा रही है। अभी तक पिछले वर्ष का भी गन्ना भुगतान मिलो द्वारा नहीं दिया गया है। किसानों ने गांव भदौड़ा में रालोद नेता डॉ. सांगवान के नेतृत्व में गन्ने की होली जलाकर प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर फूलकुमार, कृष्णपाल सिंह, अनिल, सुबोध मलिक, रामबोस, हरबीर, राजेंद्र, सुनील, सुधीर, अभयराम, कालूराम, बोबी, मौजपाल, अशोक, लोकेश चिंदौड़ी, मोहित, राहलु, मालू व निखिल कुमार आदि मौजूद रहे।
----
रालोद ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका, 500 रुपये गन्ना मूल्य की मांग
जानीखुर्द। युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने रविवार को गन्ना खरीद मूल्य न बढ़ाने को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने गन्ने का रेट 500 रुपये करने की मांग की।
विज्ञापन
युवा रालोद नेता संजय चौधरी के नेतृत्व में जानी खुर्द में प्रदेश सरकार का पुतला फूँका गया। संजय चौधरी ने कहा भाजपा की प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल में गन्नें का भाव एक बार भी नहीं बढ़ा है। जबकि डीजल, खाद और बिजली के दाम सरकार ने बढ़ा दिए हैं। रालोद प्रदेश सरकार से गन्नें का मूल्य 500 रुपये क्विंटल करने की मांग करती है। मूल्य नहीं बढ़ाने पर सड़कों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर युवा मंडल महासचिव तनुज चपराणा, सोहित प्रधान, मनीष चपराणा, विधूर किठोली, हरीश टिकरी, चांदवीर जानी, दीपक चपराणा, विनित, जितेंद्र भारद्वाज, हिमांशु, बबलू, शुभम, अभिषेक कुराली, विपिन चौहान व अमरदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।