{"_id":"686ed2dee0dceeeb240a3da6","slug":"the-rain-came-as-a-disaster-meerut-news-c-14-1-mrt1004-912496-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत बनकर बरसी बरसात...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत बनकर बरसी बरसात...
विज्ञापन
सुनील कैथवास....सुबह हुई बारिश से लालकुर्ती में हुए जलभराव से गुजरते लोग।
मेरठ। तेज बारिश से बुधवार सुबह और शाम मुख्य मार्ग, बाजार और कॉलोनियों में पानी भर गया। जलभराव से आवागमन, बिजली और पानी की आपूर्ति पर संकट मंडरा गया। गंगानगर, शास्त्रीनगर, सदर बाजार, खैरनगर सहित कई जगहों पर तीन-तीन, चार-चार घंटे बिजली गुल रही। सड़कों पर जलभराव होने से गड्ढों में गिरकर कई जगह ई-रिक्शा पलट गई और दोपहिया वाहन बंद हो गए। नगर निगम की लापरवाही के चलते भगवतपुरा, ब्रह्मपुरी और कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ नालों का पानी भी लोगों के घरों में घुस गया।
कांवड़ यात्रा के चलते मोदीपुरम से बेगमपुल से होते हुए दिल्ली मार्ग पर एक तरफ आरआरटीएस द्वारा सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी के पास और दिल्ली चुंगी के पास मंगलवार रात सड़क बनी थी। दूसरी साइड में दिल्ली रोड से होते हुए मोदीपुरम तक सड़क पर अनगिनत गड्ढे हैं। बुधवार को दिन व फिर रात में तेज बारिश के कारण सड़क उधड़ गई, जहां पर कई जगह वाहन भी फंस गए। सड़क में गड्ढों में पानी भर गया, उसमें दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा गिरते रहे और लोग घायल हो गए। रोहटा रोड, दिल्ली रोड, बागपत रोड और शहर में सड़कों पर जलभराव हो गया। जिसको लेकर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया।
सोशल मीडिया पर जलभराव की पोस्ट कर जताई नाराजगी
बारिश में बिजली और पानी की व्यवस्था ठप हो गई। जलभराव का कारण नगर निगम की लापरवाही बताकर ब्रह्मपुरी, तेजगढ़ी, पल्लवपुरम के लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की वीडियो बनाकर नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर जलभराव की वीडियो और फोटो पोस्ट कर मुख्यमंत्री से भी शिकायत की है। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि पानी की निकासी के लिए निगम की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
सात बजते ही बाजार बंद
बारिश के कारण सदर बाजार, आबूलेन, बेगमपुल, शास्त्रीनगर सहित सभी बाजार शाम सात बजते ही बंद होने लग गए। रात आठ बजे बाजारों में सन्नाटा पसर गया। थानों में भी पानी भर गया और सुरक्षा व्यवस्था भी भगवान भरोसे हो गई। मुख्य मार्ग और बाजार में पुलिस दूर तक नहीं दिखी।