{"_id":"63029733b220a6740260fe56","slug":"the-purse-was-snatched-from-the-woman-at-some-distance-from-the-police-station-in-mawana-the-accused-was-arrested-mawana-news-mrt60194927","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना में थाने से कूछ दूरी पर महिला से पर्स छीना, आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना में थाने से कूछ दूरी पर महिला से पर्स छीना, आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

मवाना। थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित चौड़ा कुआं के पास घर के बाहर खड़ी महिला के हाथ से युवक पर्स छीनकर भाग लिए। उनमें से एक को भीड़ ने दबोच लिया तथा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस छीना गया पर्स बरामद करने में नाकाम रही है।
चौड़ा कुआं निवासी महिला अचला देवी घर के बाहर खड़ी थी। हाथ में छोटा सा पर्स ले रखा था। जिसमें लगभग एक हजार रुपये थे। एक युवक आया और उनके हाथ से पर्स छीनकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर भीड़ ने भागते युवकों में से एक को दबोच लिया तथा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़ा गया युवक मोहल्ला काबली गेट निवासी है। युवक के परिजन भी थाने पहुंचे तथा उन्होंने युवक को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह सामान लेने आया था। जिससे थाने पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। थाना प्रभारी अनिल शाही का कहना है कि पर्स छीनने वाला पकड़ा गया आरोपी ही था। जिसकी शिनाख्त पीड़ित महिला ने की है। उसका चालान किया जा रहा है। पर्स बरामद हो गया है। संवाद