फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The procession will be taken out today, the route was inspected.

Meerut News: शोभायात्रा से पहले प्रशासन सक्रिय, अंबेडकर जयंती रूट का निरीक्षण पूरा

Mon, 13 Apr 2026 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
The procession will be taken out today, the route was inspected.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को नगर में निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां की। इसी क्रम में सोमवार को अंबेडकर पार्क, अंबेडकर द्वार सहित यात्रा के निर्धारित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, सड़क की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नगर पालिका ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया कि पूरे रूट का निरीक्षण कर कमियों को चिह्नित किया गया है और संबंधित विभागों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

इस दौरान शाहवेज अंसारी ने कहा कि बाबा साहब की जयंती सभी के लिए गर्व का अवसर है। शोभायात्रा को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी स्तरों पर तैयारी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान सभासद शानू जैन, विपिन शर्मा, मुनीश कुमार, सोहनवीर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed