फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The problem of Kaland Holika site was raised in the peace committee meeting.

Meerut News: शांति समिति की बैठक में उठी कालंद होलिका स्थल की समस्या

Thu, 12 Feb 2026 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The problem of Kaland Holika site was raised in the peace committee meeting.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। आगामी महाशिवरात्रि, रमजान और होली पर्व के मद्देनजर सरधना थाने में बृहस्पतिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी समस्याओं और सुझाव रखे। मुख्य रूप से कालंद गांव का मामला सामने आया, जहां होलिका दहन स्थल पर सचिवालय का निर्माण होने के कारण पर्व समारोह की तैयारी प्रभावित हो गई है।
कालंद गांव के प्रधान सुधीर वर्मा ने बताया कि पारंपरिक होलिका दहन के लिए जगह अब उपलब्ध नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द समाधान की अपील की। इसके अलावा सफाई, सुरक्षा और समारोह के दौरान शांति बनाए रखने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सीओ आशुतोष कुमार ने आश्वासन दिया कि समय रहते समस्या का समाधान किया जाएगा। नवाबगढ़ी के लोगों ने भी दो साल से होलिका दहन को लेकर चल रहे विवाद और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को उठाया। पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने सभी त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया। बैठक में रमजान के दौरान इफ्तार और सहरी समय में लाउड़ स्पीकर के उपयोग और उसकी आवाज के स्तर को लेकर सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

शहर काजी मुफ्ती शाकिर कासमी ने आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। महाशिवरात्रि पर मीट की दुकानों और होटलों को बंद कराने पर भी विचार हुआ। इंस्पेक्टर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित मानक से अधिक नहीं होगी। बैठक में ईओ दीपिका शुक्ला, सूर्यदेव त्यागी, ठाकुर प्रीतीश, सभासद शानू जैन, समर कुरैशी, ललित गुप्ता, आलोक जैन, पिंकी सोम, दीपक रार्मा, अली शाह, संजीव कुमार, दिनेश प्रधान, पंकज जैन, सुहेल कुरैशी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed