फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The problem of female teachers should be solved, the matter was discussed in the seminar

Meerut News: शिक्षिकाओं की समस्या का हो समाधान, गोष्ठी में रखी बात

Tue, 17 Mar 2026 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
The problem of female teachers should be solved, the matter was discussed in the seminar
दोराला हाईवे पर उत्त्ज्ञर प्रदेश महिला ​शिक्षक संघ की गोष्ठी में मौजूद ​शि​क्षिकाएं
दौराला। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की त्रैमासिक गोष्ठी का आयोजन बाईपास मार्ग स्थित कार्यालय पर किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शशि कौशिक ने की। जिला मीडिया प्रभारी शालिनी एवं अमिता द्वारा मुख्य एजेंडे को जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के समक्ष रखा गया।
विज्ञापन


जिला महामंत्री दीप्ति गुप्ता द्वारा महिला शिक्षिकाओं के समक्ष आ रही परेशानियों को रखा गया। सभी सदस्यों द्वारा एजेंडे के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। आगामी नवीन सत्र की कार्य योजना बनाई गई। जिसमें मुख्य रूप से महिला शिक्षिकाओं को सीसीएल, मैटरनिटी लीव, गर्भपात लीव, विद्यालय, ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर आ रही समस्या के निराकरण के लिए जिला अध्यक्ष शशि कौशिक द्वारा ठोस कदम उठाने का प्रस्ताव रखा गया। जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्यों ने इस पर सहमति दी। गोष्ठी में संरक्षिका सुनीता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोजिनी आर्य, जिला कोषाध्यक्ष रश्मि जैन, नमिता सिंह, संगठन मंत्री मेघा वर्मा, खुशबू, उपाध्यक्ष नीरू अरोरा, सुमन वर्मा, मनीषा शर्मा, रंजना, नीलम वर्मा, रितु आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed