फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Prime Minister Narendra Modi praised Sanskriti Bharti of Meerut in Man ki Baat

मेरठ की संस्कृत भारती की प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में की तारीफ 

Mon, 27 Aug 2018 05:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 27 Aug 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister Narendra Modi praised Sanskriti Bharti of Meerut in Man ki Baat
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
संस्कृत भारती मेरठ के लिए रविवार 26 अगस्त का दिन बहुत अहम रहा। कई सालों से संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए उसके प्रयासों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में खुलकर प्रशंसा करते हुए संस्था के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। संस्कृत भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. नरेंद्र पांडे ने बताया कि संस्कृत भारती देश में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम रही है। जानें किस दिशो में काम कर रही है संस्कृत भारती  संस्था :-
विज्ञापन

The Prime Minister Narendra Modi praised Sanskriti Bharti of Meerut in Man ki Baat
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

उनकी संस्था के 150 से ज्यादा स्वयंसेवक आसपास के 14 जनपदों में संस्कृत भाषा लिखने, पढ़ने और बोलने के शिविर आयोजित कर रहे हैं। इसके तहत 20 घंटे के भीतर संस्कृत में पारंगत किया जाता है। इन्हें लेकर समाचार पत्रों और टीवी चैनल आदि पर कई बार खबरें चल चुकी हैं। 

इन्हीं को संज्ञान में लेते हुए रविवार को संस्कृत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात जब शुरू की तो उन्होंने संस्कृत भारती मेरठ के प्रयासों की जमकर सराहना की। डॉ. नरेंद्र पांडे ने कहा कि यह उनकी संस्था की लिए गौरव की बात है। इससे हमारा उत्साह बढ़ा है और सभी स्वयंसेवक अब दोगुने जोश के साथ देवभाषा संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत को बोलचाल की भाषा बना रही है संस्था

संस्कृत भारती एक सांस्कृतिक संस्था है जो संस्कृत को फिर से बोलचाल की भाषा बनाने के लिए प्रयासरत है। चमु कृष्ण शास्त्री ने समस्त विश्व में संस्कृतभाषा को पुनर्जीवित करने के लिये इस संस्था स्थापना की। इस कार्यक्रम में मेरठ के डा नरेंद्र पांडेय को संस्कृत सिखाते हुए दिखाया गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा वह उन सभी लोगों का अभिनंदन करते हैं जो संस्कृत भाषा को आम जन तक पहुंचाने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed