फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The pride of Nauchandi fair... 250 years old halwa-paratha

नौचंदी मेले की शान...ढाई सौ साल पुराना हलवा-पराठा

Fri, 30 May 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The pride of Nauchandi fair... 250 years old halwa-paratha
इकरार अहमद....... रंगीन रोशनी से सजा मेला नौचंदी।
मेरठ। नौचंदी मेले में जाएं और वहां के हवले-पराठे का जिक्र न हो, ऐसा नहीं हो सकता। इस लजीज व्यंजन का नाम सुनते ही इसे खाने की बेताबी बढ़ जाती है। यह हलवा-पराठा भी ऐतिहासिक मेले की शान और सांस्कृतिक धरोहर है। करीब ढाई सौ साल पुराना यह व्यंजन '''' शाही मिठाई '''' के रूप में जाना जाता है। अप्रैल से जुलाई माह तक लोग इस अनूठे स्वाद का लुत्फ उठाने आते हैं।
विज्ञापन

इतिहासकार एके गांधी ने बताया कि इस हलवा-पराठा की शुरुआत पाकिस्तान के पेशावर में हुई। इसके बाद यहां नौचंदी मेले में लोगों ने इसक स्वाद चखा। शुरुआत में इसे कुछ चुनिंदा दुकानदारों ने बेचना शुरू किया। बाद में पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों ने इसे इतना पसंद किया कि यह मेले की खास पहचान बन गया।
विज्ञापन

इसलिए खास है यह व्यंजन
- हवाला पराठा की खासियत इसकी अनूठी बनावट और स्वाद में छिपी है। 2.5 फीट चौड़ा पराठा गोल आकार में बनाया जाता है। इसे तैयार करने में देसी घी और पाम ऑयल का उपयोग होता है। मिष्ठान विक्रेता संदीप बताते हैं कि हलवा पराठा बनाने की प्रक्रिया में बारीकियां और परंपरागत तरीके शामिल हैं। इसकी कीमत 240 रुपये से लेकर 800 रुपये प्रति किलो तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारीगर भी हैं खास
शहर के लिसाड़ी गेट और बुढ़ाना गेट क्षेत्र में गोकुल, चिरंजी लाल, हरिद्वार वाला, झंडेवाला, बुलंदशहरी होटल, गुलजार और नजीर जैसे मिष्ठान विक्रेता इस स्वादिष्ट व्यंजन को बनाते हैं। कई दुकानदार पीढ़ियों से से जुड़े हैं। मिष्ठान विक्रेता मोबिन, गुलजार और मोहित ने गर्व से बताया कि उनकी पांच पीढि़यां नौचंदी मेले में हलवा-पराठा बेच रही हैं। झंडा होटल के संचालक मोबिन ने बताया कि यह पराठा न स्वाद में लाजवाब है। इसकी बनावट और सुगंध भी अनूठा बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed