फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The President of the karni sena said, padmavati is not a history for us

करनी सेना के अध्यक्ष बोले- पद्मावती हमारे लिए फिल्म नहीं इतिहास है

Mon, 18 Dec 2017 01:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 18 Dec 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
The President of the karni sena said, padmavati is not a history for us
फिल्म पद्मावती

यूपी के मेरठ जिले में शताब्दी नगर सेक्टर 4 सी में वार्ड 31 कि नवनिर्वाचित पार्षद हिमांशी शर्मा को शुभकामनाएं देने पहुंचे करनी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि रानी पद्मावती के इतिहास व उनकी शहादत के साथ जो छेड़छाड़ की जा रही है, उससे लोग आक्रोशित हैं। फिल्म ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उन्होनें फिल्म पर देशव्यापी बैन लगाये जाने की मांग की। 

विज्ञापन


लोकेंद्र सिंह कालवी ने बताया कि रानी पद्मावती का किरदार सिर्फ राजपूत समाज में ही बल्कि सर्व समाज में नारी अस्मिता, शौर्य और आत्म सम्मान के लिये सर्वोच्च प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मैं राणा रत्न सिंह का वंशज हूं, इतिहास से तोड़ मरोड़ बर्दाश्त नही की जाएगी। आज रानी पद्मावती के सम्मान में सर्व समाज मैदान में है। अब तक फिल्म का रिलीज न होना करोड़ों लोगों की भावनाओं की जीत है। सिर्फ करनी सेना ही नही देश के सभी सामाजिक संगठन ही फिल्म के खिलाफ हैं। देश के 6 राज्य पहले ही फिल्म को बैन कर चुके है। जबकि 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फिल्म को बहिष्कार करने कराने की बात चल रही है।
विज्ञापन


पढ़ें : खून से लथपथ चेहरे देख उड़े लोगों के होश, सेल्फी बनी मौत की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

The President of the karni sena said, padmavati is not a history for us
फिल्म पद्मावती

करनी सेना के संस्थापक ने कहा कि किसी ने दीपिका पादुकोण द्वारा एक बयान दिये जाने के बाद उनकी नाक काटने पर इनाम रखा था, पर फिल्म रिलीज न होना ही उनकी नाक कटने के बराबर है। हम किसी को हिंसा के लिये प्रेरित नही करते पर लोग आक्रोशित हैं। कालवी ने कहा कि  9 फरवरी को फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आना है। आदेश जो भी आये लेकिन जब पिक्चर हाल वाला फिल्म चलाने से ही मना कर दे तो फिल्म को चलाएगा कौन। जनता की अदालत ही सबसे बड़ी अदालत है। फिल्म रिलीज हुई तो जनता कर्फ्यू लगा देगी। 

लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि डेढ़ साल पहले संजय लीला भंसाली को समझाया था कि फिल्म को बंद करे लेकिन वे नही माने। रानी पद्मावती हमारे लिये फिल्म नही इतिहास है। कालवी ने जोधा अकबर फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा कि यह फिल्म भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रिलीज हुई थी। लेकिन उत्तर प्रदेश व गुजरात में चली पर राजस्थान में नही चली। क्योकि वहां पर जनता ने कर्फ्यू लगा दिया था। जनता की भावनाओं को देखते हुए थिएटर मालिकों ने राजस्थान में फिल्म को नही चलाया। इस दौरान मेजर हिमांशु पंकज शर्मा, संतोष, योगेंद्र शर्मा, आकाश गोड़, यशपाल ठाकु र, रोहन मिश्रा व प्रताप आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed