{"_id":"5f55407f8ebc3e3688378c7f","slug":"the-power-line-being-removed-from-between-the-trees-meerut-news-mrt500018862","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों के बीच से निकाली जा रही विद्युत लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों के बीच से निकाली जा रही विद्युत लाइन
विज्ञापन
1डी - विद्युत उपखंड केंद्र कुंहेडा में खींची जा रही 11 केवी की लाइन में करंट छोड़े जाने से कई पेड़ हो ?
- फोटो : MAWANA
पेड़ों के बीच से निकाली जा रही विद्युत लाइन
हस्तिनापुर (मेरठ)। खादर क्षेत्र के कई गांव में नई 11 केवीए लाइन को पेड़ों की टहनियों के बीच से ही निकाला गया है और पेड़ों को नहीं काटा गया है। विद्युत आपूर्ति छोड़े जाने पर धड़ाधड़ पेड़ टूट कर गिर रहे हैं और विभागीय अफसर अनदेखी कर रहे हैं। इसस विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ किसानों में दहशत का माहौल है।
गांव तारापुर, सराय खादर, रठौराखुर्द, चमरोध आदि गांव सहित विद्युत उपखंड केंद्र किन्हेड़ा के फीडर से जुड़े दर्जनों गांव में ट्यूबवैल और गांव की लाइन को अलग करने का कार्य चल रहा है, जिसके लिए 11 केवीए की विद्युत नई लाइन बनाने का काम चल रहा है। लाइन को खींचने के लिए एक कंपनी को ठेका दिया गया है, जिसके द्वारा क्षेत्र में विद्युत लाइन का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। परंतु कंपनी के लापरवाह कर्मचारियों की वजह से 11 केवीए की लाइन को पेड़ों की टहनियों के बीच से ही निकाला जा रहा है। विद्युत आपूर्ति सुचारू करने पर लाइन से लगे हरे पेड़ आग लगने से धरती पर गिर रहे हैं। जो स्थानीय लोगों के लिए भय का सबब बने हुए हैं। दो दिन पूर्व क्षेत्र के गांव तारापुर में भी देखने को मिला था, जहां पर 11 केवीए की लाइन में करंट छोड़ने पर पेड़ में करंट आ गया था और पेड़ में आग लग गई थी। इससे नीचे बिटोड़ों में भीषण आग लग गई थी, जिसे ग्रामीणों ने बमुश्किल काबू पाया था। हरे पेड़ों में लगातार आग को देखते हुए विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो जाती है। लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी मामले का संज्ञान नहीं ले रहे हैं और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
वर्जन
विद्युत लाइन को खींचने का काम एलएंडटी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। मामला जानकारी में आया है, कंपनी के उच्च अधिकारियों से बात की गई है। विद्युत लाइन को व्यवस्थित रूप से सुचारू करने को कहा गया है, जल्द ही समाधान होगा
विज्ञापन
विनय शर्मा, एसडीओ।