फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The postmortem of Prayagraj's Saurav was not done even on the third day

Meerut News: तीसरे दिन भी नहीं हुआ प्रयागराज के सौरव का पोस्टमार्टम

Fri, 03 Jan 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The postmortem of Prayagraj's Saurav was not done even on the third day
हस्तिनापुर (मेरठ)। प्रयागराज के पानदरीबा निवासी सौरव शर्मा की मंगलवार को कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित शराब के ठेके के समीप चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक के परिजन तीसरे दिन भी मेरठ नहीं पहुंच सके हैं। इस कारण उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन

पुलिस ने 31 दिसंबर की सुबह ठेके के समीप गली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की पहचान प्रयागराज के पानदरीबा निवासी सौरव शर्मा के रूप में हुई थी। इसकी हत्या चाकू से गोदकर की गई थी। स्थानीय पुलिस ने प्रयागराज पुलिस के माध्यम से परिजनों को सूचना दी, परंतु परिजनों ने मेरठ आने में असमर्थता जताई। तीन दिन से सौरव शर्मा का शव मोर्चरी में रखा हुआ है। पुलिस उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। बृहस्पतिवार तक भी परिजन मेरठ नहीं पहुंच सके। इस कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। शुक्रवार तक परिजन नहीं आते हैं तो पुलिस को नियमानुसार पोस्टमार्टम कराना पड़ेगा।
विज्ञापन

पुलिस ने सभासद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी आकाश शर्मा पुत्र मंगू शर्मा निवासी मोहल्ला प्रभात नगर को गिरफ्तार कर मामले का खुलाशा कर दिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि पूछताछ में आरोपी आकाश शर्मा ने बताया कि 30 दिसंबर की रात प्रभातनगर में मुख्य मार्ग पर स्थित ठेके की कैंटीन में वह शराब पी रहा था। सौरव भी वहां शराब पी रहा था। सौरव उसे बिना वजह उसे गाली-गलौज करने लगा। वह कैंटीन से निकलकर गली में गया तो सौरव शर्मा ने उसका पीछा करते हुए ईंट मार दी। दोनों में ही हाथापाई हुई। आकाश ने घरेलू चाकू से सौरव के पेट पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। इसे छोड़कर वह मौके से फरार हो गया। थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, साक्ष्य एवं बयानों के आधार पर आकाश को गिरफ्तार किया।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस पार्टी को प्रयागराज भेजा गया है। प्रयास है कि परिजनों को साथ में मेरठ लाकर उन्हें पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed