{"_id":"5d264b828ebc3e6cc30e8514","slug":"the-police-tech-the-lesson-abour-anti-romyo-dal-for-students-mawana-news-mrt4325612157","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को एंटी रोमियो दल के संबंध में जानकारी दी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को एंटी रोमियो दल के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
6ए-छात्राओं को 1090 के बारे में जानकारी देती पुलिस।(मवाना)
- फोटो : MAWANA
भय मुक्त समाज के बारे में जागरूक किया
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज सभागार में एंटी रोमियो दल के प्रभारी झम्मन सिंह एवं महिला कांस्टेबल अंजू ने छात्राओं को एंटी रोमियो दल के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा छात्राओं को भय मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया।
एंटी रोमियो दल के प्रभारी दरोगा झम्मन सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए ऊपर से नीचे तक के पुलिस अधिकारियों को लगाया है। इस दल के पुलिस अधिकारी साधारण कपड़ों में होते हैं। वे पुलिस की वर्दी में नहीं होते हैं। इस दल के लोग विशेष रूप से शिक्षण संस्थान, बाजार, मॉल, सिनेमा हॉल आदि जगह पर नजर रखते हैं।
महिला कांस्टेबल अंजू ने बताया कि युवतियों अथवा महिलाओं को घूरना, उनका पीछा करना, फब्तियां कसना, छेड़छाड़ करना, उनके सामने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील प्रदर्शन करना गैर कानूनी है। जिसके क्रम में उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि उक्त सभी गैर कानूनी क्रियाकलापों की रोकथाम हेतु सर्वप्रथम महिलाओं का जागरूक होना आवश्यक है। ऐसी किसी भी घटना की शिकायत टॉल फ्री नंबर 1090 पर की जा सकती है। कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने भी छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता नरेश पाल ने किया। यहां प्रधान लिपिक सचिन मलिक, शिक्षिका पूनम, अनिता, विनोद कुमारी, निकहत आरा गद्दी आदि उपस्थित रहे।