{"_id":"69bc6962a702a829180520cf","slug":"the-police-seized-azads-wifes-mobile-phone-and-thoroughly-searched-the-house-meerut-news-c-72-1-smrt1015-150384-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस ने आजाद की पत्नी का मोबाइल कब्जे में लिया, घर खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस ने आजाद की पत्नी का मोबाइल कब्जे में लिया, घर खंगाला
विज्ञापन
मेरठ। आतंकी कनेक्शन से जुड़कर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जई गांव में दबिश डालकर आजाद राजपूत का घर खंगाला। इस दौरान परिजनों से पुलिस ने आजाद की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
जई गांव निवासी आजाद के आतंकी शहजाद भटटी के साथ तार जुड़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। इस दौैरान आजाद के घर को पूरी तरह खंगालते हुए तलाशी ली गई। इस दौरान आजाद की पत्नी रोशन का मोबाइल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। हालांकिं पुलिस को आजाद के घर से कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम जई गांव स्थित आजाद के घर पहुंची। उसके पिता नौशाद अली और ताऊ नजाकत अली घर पर मिले। पिता और ताऊ ने अपने बेटे को राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाने का आरोप लगाया।
पिता ने बताया कि आजाद समाजवादी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है। वह गुरुग्राम में जल निगम के एक ठेकेदार के साथ काम करता है। उसके परिवार में उसकी पत्नी रोशन, ढाई साल बेटा जईम, मां शागुफ्ता, भाई सुहेल और बहन हीना हैं। आजाद के पिता और ताऊ का कहना है कि वह सरकार की गलत नीतियों का विरोध करता है। इसी वजह से हापुड पुलिस ने सबसे पहले उसके मामा के बेटे अजीम राणा को गिरफ्तार कर उसके फोन से आईएसआई आतंकी शहजाद भटटी से चैटिंग और वीडियो कॉलिंग के मामले में फंसा दिया। संवाद