फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The police kept searching and the junker surrendered in the court

पुलिस ढूंढती रही और कबाड़ी ने कोर्ट में कर दिया सरेंडर

Thu, 05 Aug 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
The police kept searching and the junker surrendered in the court
पुलिस ढूंढती रही और कबाड़ी ने कोर्ट में कर दिया सरेंडर
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज के शातिर कबाड़ी साकिब उर्फ गद्दू को पुलिस ढूंढती रही, लेकिन वह कोर्ट में गुपचुप तरीके से गैंगस्टर में सरेंडर कर जेल चला गया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
कबाड़ी मुईनुद्दीन उर्फ मन्नू के बाद सोतीगंज निवासी साकिब उर्फ गद्दू निवासी सोतीगंज पुलिस के टारगेट पर था। गददू के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने उसके खिलाफ सदर थाने में दो मुकदमे लिखे थे, जिसमें वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल फैलाया था। लेकिन वह मंगलवार को गैंगस्टर के मामले में कोर्ट में पेश हो गया। बुधवार को इसकी जानकारी सदर बाजार पुलिस को लगी। पुलिस ने आरोपी गददू को रिमांड पर लेने के लिये कोर्ट में अर्जी लगाने के लिये उसका रिकॉर्ड जुटा लिया। एएसपी कैंट सूरज राय का कहना है कि गददू की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई थी। वह शातिर है, पुलिस से बचने के लिये वह कोर्ट में सरेंडर होकर जेल चला गया।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी पुलिस ने लगाई थी गैंगस्टर
ब्रह्मपुरी पुलिस ने छह महीने पहले गद्दू को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। गद्दू का चोरी की गाड़ी खरीदने से लेकर बेचने तक और गाड़ियों के कटान कराने के लिए गैंग बनाया हुआ था। उसके गैंग में सोतीगंज के कई शातिर कबाड़ी शामिल थे। तत्कालीन इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री ने गददू और उसके दो साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कराई थी। उसकी गैंगस्टर के मामले में वह जेल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed