{"_id":"62d7070263019d12d52d9484","slug":"the-police-have-caught-a-car-with-a-cow-meat-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News : पुलिस ने गोवंश से लदी कार को दबोचा, आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News : पुलिस ने गोवंश से लदी कार को दबोचा, आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार, तलाश जारी
Wed, 20 Jul 2022 01:03 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:03 AM IST
सार
कार में गोवंश मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं कार में सवार आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के खरखौदा में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर फफूंडा बाईपास से गोवंश के मीट से लदी एक कार को पकड़ लिया। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने पशु चिकित्सक को थाने बुलाकर मीट के नमूने लिए और इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की। उधर, कार मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी युवक के नाम है।
विज्ञापन
सोमवार की देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग-334 मेरठ-बुलंदशहर स्थित फफूंडा बाईपास पर ग्रैंड हेवश के सामने घेराबंदी कर एक ब्रेजा कार संख्या यूपी 15 डी.एच 2760 को दबोच लिया। कार में मौजूद दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। कार की डिग्गी व पीछे की सीट पूरी तरह से गोवंश के मीट से लदी थी।
विज्ञापन
वहीं गाड़ी से मीट काटने के औजार भी बरामद हुए। पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आई और मंगलवार सुबह पशु चिकित्सक को थाने बुलाकर मीट के नमूने लिए। उधर, पुलिस व पशु चिकित्सक भी प्रथम दृष्टा गोवंश का ही मीट बता रहे हैं। बाद में पुलिस ने मीट को गड्ढे में दबा दिया। पकड़ी गई कार मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी गुलजार पुत्र मोहम्मद यूनुस के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP News : सोतीगंज को लेकर बोले थे पीएम मोदी, फिर आई कबाड़ियों की शामत, अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क
पुलिस 18 घंटे तक घटना को दबाए रही
हालांकि थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुबे मंगलवार देर रात्रि तक भी ऐसी किसी घटना से इनकार करते रहे। बाद में जब इस घटना पर बात करने का प्रयास किया तो फोन रिसीव नहीं किया।