फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The police did not listen, the accused kept threatening and the daughter committed suicide in fear

पुलिस ने सुनी नहीं, आरोपी धमकी देते रहे और दहशत में बेटी ने दी जान

Thu, 19 Jun 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The police did not listen, the accused kept threatening and the daughter committed suicide in fear
मेरठ। छेड़छाड़ पीड़िता की आत्महत्या के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोपियों पर कार्रवाई कराने के लिए पीड़ित परिवार पुलिस से गुहार लगाता रहा, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौता न करने पर आरोपी पीड़ित परिवार को धमकाते रहे। जिसके चलते पीड़िता दहशत में थी। यह आपबीती बुधवार को पीड़िता की मां ने राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल को सुनाई। वहीं, पुलिस ने युवती के आत्महत्या के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज उनको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ‘आपके द्वार’ के अंतर्गत महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने बुधवार को लिसाड़ीगेट में आत्महत्या करने वाली छेड़छाड़ पीड़िता के घर पहुंची। पीड़िता की मां ने बताया कि 13 मई 2025 को बेटी से लोहियानगर में अहमदनगर निवासी आमिर, सुहेल, शुएब, साकिब सहित पांच लोगों ने छेड़छाड़ कर दी थी। लोहियानगर थाने में केस दर्ज है। पुलिस ने नामजद तीन आरोपी आमिर, सुहेल, शुएब को छेड़छाड़ की धारा की बजाए शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोपी जमानत पर बाहर आ गए। छेड़छाड़ के मुकदमे में पीड़िता और उसके परिवार पर आरोपी समझौता करने का दबाव बना रहे थे। जिसको लेकर पीड़िता आहत थी।
विज्ञापन

आरोपी लगातार धमकी दे रहे थे। डॉ. हिमानी अग्रवाल ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि अब डरने की कोई जरूरत नहीं है। मौके पर अपना फोन नंबर भी पीड़िता के माता-पिता को दिया है और कहा कि आप मुझे किसी भी समय फोन कर सकते है, आपकी पूरी मदद की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पीडित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसा तो कभी धमकी देकर जाते थे आरोपी
पीड़ित परिवार ने कहा कि लोहियानगर पुलिस नामजद आरोपियों पर सख्ती कर देती तो शायद उनकी बेटी यह कदम नहीं उठाती। आरोपी पैसा तो कभी घर आकर धमकी देकर जाने लगे थे। धमकी देने की बात पुलिस को पीड़ित परिवार ने बताई थी, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। मुकदमा लोहियानगर थाने में दर्ज था, इसी कारण लिसाड़ीगेट थाना पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं थी। आरोपियों द्वारा उत्पीड़न करने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा था। पीड़िता के मोहल्ले के लोग भी इसको लेकर अब चर्चा करने लगे थे।


आत्महत्या के लिए उकसाने पर तीन आरोपी गिरफ्तार
युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने पर लिसाड़ीगेट पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार देर रात ही नामजद आमिर, सुहेल और साकिब को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। इस प्रकरण में जो भी पुलिसकर्मी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed