फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The police called the drone operators to the police station and questioned them.

Meerut News: पुलिस ने थाने बुलाकर की ड्रोन संचालकों से पूछताछ

Thu, 04 Jun 2026 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The police called the drone operators to the police station and questioned them.
छावनी क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन मंडराने का मामला
विज्ञापन

तीन थानों की तीन-तीन टीम कर रही हैं जांच
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। छावनी क्षेत्र में 30 मई की रात संदिग्ध ड्रोन मंडराते दिखने के बाद सेना और पुलिस अलर्ट हैं। बुधवार को क्षेत्र में ड्रोन का संचालन करने वाले लोगों को सदर बाजार थाने बुलाकर पूछताछ की गई। हालांकि अब तक संदिग्ध ड्रोन की जानकारी नहीं मिली है कि वह कहां से आए थे और उनका मकसद क्या था।
सीओ कैंट एएसपी नवीना शुक्ला ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत ड्रोन संचालकों की गतिविधियों की निगरानी और सत्यापन किया जा रहा है। छावनी सर्किल के थाना सदर बाजार, लालकुर्ती और रेलवे रोड पर तीन-तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। पहली टीम सेना के अधिकारियों के सहयोग के लिए नियुक्त की गई है। दूसरी टीम शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में ड्रोन वीडियोग्राफी का सत्यापन कर रही है। तीसरी टीम व्यक्तिगत उपयोग के लिए बिना पंजीकरण या अनुमति के ड्रोन रखने वालों का सत्यापन कर रही है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार में कई ड्रोन संचालकों को बुलाकर उनके उपकरणों की जांच की गई और सत्यापन किया गया। पता चला कि कुछ कृषि अनुसंधान केंद्र बड़े ड्रोन के संचालन का प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह प्रशिक्षण खाद और कीटनाशक छिड़काव जैसे कृषि कार्यों के लिए दिया जा रहा है। पुलिस इन प्रशिक्षुओं की जानकारी प्राप्त कर उनका भी सत्यापन करेगी। इससे पहले सेना व केंद्रीय एजेंसियों की हाई लेवल बैठक भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमति नहीं उड़ेंगे ड्रोन
क्षेत्र में बिना अनुमति के कोई ड्रोन नहीं उड़ने दिया जाएगा। अगर कोई ड्रोन उड़ाएगा तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ड्रोन उड़ाने रखने वालों का सत्यापन कर रही है।
विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed