फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The police busted an inter-district bike-lifting gang, with four arrests made.

Meerut News: पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग का किया खुलासा, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
The police busted an inter-district bike-lifting gang, with four arrests made.
नोट-सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत अन्य केंद्रों ध्यानार्थ
विज्ञापन

-------------------
-यूट्यूब से बाइक चोरी का तरीका सीखा, छह महीने पहले बनाया गैंग

-आरोपियों के पास से चोरी की 17 बाइक, तमंचे व कारतूस बरामद
- जल्द पैसा कमाने की चाहत में करते थे बाइक चोरी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम (मेरठ)। पल्लवपुरम थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 17 बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भी बाइक चोरी कर उन्हें बेचता था। आरोपियों ने यूट्यूब से बाइक चोरी करने का तरीका सीखा था। छह महीने पूर्व ही गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देना शुरू किया था। आरोपियों की पहचान भगवानपुर निवासी प्रियांशु, लावड़ निवासी दक्ष व आदित्य सैनी और भगवानपुर निवासी विराज के रूप में हुई।
एसएसपी बीबीजीटीएस ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। बताया कि रविवार को पल्लवपुरम पुलिस लावड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने दो बाइक पर सवार चार युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर युवक बाइक लेकर मौके से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर युवकों को पकड़ लिया। पुलिस युवकों से बाइक के कागज मांगे। इस पर युवक बाइक के कागज नहीं दिखा सके। युवकों के पास से पुलिस को दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने करीब छह महीने पहले गिरोह बनाया था। जल्द पैसा कमाने की चाहत में उन्होंने बाइक चोरी शुरू की। इनमें आदित्य सैनी गिरोह का मुखिया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य यू ट्यूब पर बाइक चोरी करने के तरीके सीखते थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एनसी कॉलोनी स्थित खंडहरनुमा मकानों से 15 और बाइक बरामद की। आरोपी प्रियांशु पर 13, दक्ष पर आठ, विराज पर आठ और आदित्य सैनी पर 13 प्राथमिकी दर्ज हैं। चारों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की बाइक किस जिले में बेची है। उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। चोरी की बाइक खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-मेरठ से बाहर भी फैला था नेटवर्क
गिरोह सिर्फ मेरठ तक सीमित नहीं था। पुलिस को आरोपियों की निशानदेही पर बरामद बाइक में मुजफ्फरनगर के खतौली और सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र से चोरी की गई बाइक भी मिली हैं। पुलिस इन जिलों के संबंधित थानों से संपर्क कर गिरोह की अन्य वारदातों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। आरोपी चोरी की बाइक को मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में बेच रहे थे। 5 हजार से लेकर 20 हजार तक में बाइक बेच देते थे।


-आरोपियों के फोन में बाइक चोरी की जानकारी
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके मोबाइल को कब्जे में ले लिया। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से बाइक चोरी से संबंधित जानकारी मिली। आरोपियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना रखा था। इसमें अन्य जिले के कई युवक भी जुड़े हुए है। पुलिस ग्रुप में जुड़े युवकों की भी तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर बिना नंबर की बाइक का स्टेटस भी लगाते थे।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed