{"_id":"651730a30475438e3c019f92","slug":"the-person-selling-dummy-for-rs-40-thousand-by-showing-iphone-was-caught-meerut-news-c-72-1-mrt1059-6598-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आईफोन दिखाकर 40 हजार में डमी बेचने वाला दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आईफोन दिखाकर 40 हजार में डमी बेचने वाला दबोचा
Sat, 30 Sep 2023 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
गंगानगर। गंगानगर में दो आरोपियों ने महिला व उसके पुत्र को महंगा आईफोन दिखाया और उसी मॉडल की डमी डिब्बे में रखकर 40 हजार रुपये में बेच दिया। पीड़ित ने गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गंगानगर क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी निवासी कविता और उनका पुत्र सौरभ 12 मई को गाजियाबाद जाने के लिए घर से निकले। गंगानगर में ही दो युवक उन्हें मिले। उन्होंने आईफोन दिखाते हुए बताया कि उन्हें बहुत ज्यादा इमरजेंसी है। इस मोबाइल की वास्तविक कीमत सवा लाख है, वह इसे 40 हजार रुपये में दे देंगे। जिस पर कविता ने एटीएम से कैश निकालकर उन दोनों युवकों को दे दिया। आरोपियों ने मौका देखकर आईफोन के उसी मॉडल की डमी डिब्बे में रखकर कविता को दे दिया और चले गए। जब कविता ने डिब्बा खोलकर देखा तो उसमें डमी निकली। जिसके बाद गंगानगर थाने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस जांच में आरोपी आमिर पुत्र उस्मान निवासी लावड़, थाना इंचौली का नाम सामने आया। एसआई झम्मन सिंह व उनकी टीम ने सलारपुर पुलिया के पास से आराेपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद