फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The person driving the car was attacked by his companion sitting behind

कार चला रहे व्यक्ति पर पीछे बैठे साथी ने किया हमला

Wed, 11 Jun 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The person driving the car was attacked by his companion sitting behind
दौराला - घायल नरेंद्र, दोस्त के कार चलाने के दौरान हमला करने से। स्रोत : संवाद
दौराला (मेरठ)। हरियाणा से हरिद्वार जा रहे हिसार निवासी नरेंद्र पर कार में पीछे बैठे उसके साथी ने हमला बोल दिया। चालक कार से संतुलन खो बैठा और कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी दिशा में पहुंचकर दूसरी कार से टकरा गई।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला हिसार के गांव बांस निवासी भूपेंद्र ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका बड़ा भाई नरेंद्र सोमवार को हिसार के गांव मदनखेड़ी निवासी कुलदीप, रमानाथ और जींद निवासी गजनी के साथ हरियाणा से हरिद्वार जा रहा था। बड़ा भाई नरेंद्र कार चला रहा था। साथी कुलदीप ने अचानक नरेंद्र के सिर पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। दूसरी दिशा में कार के चले जाने से उसकी कार दूसरी कार से टकरा गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार साइड में लगवाई और जाम पर काबू पाया। वहीं, आरोपी साथी कार से निकलकर भाग निकले। पीड़ित के छोटे भाई ने तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दौराला - घायल नरेंद्र, दोस्त के कार चलाने के दौरान हमला करने से। स्रोत : संवाद

दौराला - घायल नरेंद्र, दोस्त के कार चलाने के दौरान हमला करने से। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed