फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The people of Sardhana are fed up with the opposition MLA: Yashpal Singh Som

सरधना की जनता विपक्षी विधायक से ऊब चुकी : यशपाल सिंह सोम

Mon, 07 Sep 2026 09:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
The people of Sardhana are fed up with the opposition MLA: Yashpal Singh Som
सिवाया की कान्हा ग्रीन सिटी में भाजपा नेता वरिष्ठ अ​धिवक्ता यशपाल सिंह सोम का स्वागत करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरधना क्षेत्र में भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। सोमवार को एनएच-58 स्थित कान्हा ग्रीन सिटी में आयोजित बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अधिवक्ता यशपाल सिंह सोम ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से क्षेत्र में लगातार संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरधना की जनता विपक्षी सपा विधायक के कार्यकाल से ऊब चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने अपने पांच साल के कार्यकाल में साढ़े तीन साल मेरठ की राजनीति में बिताए और चुनाव नजदीक आते ही सरधना में सक्रिय हो गए हैं।
यशपाल सिंह सोम ने कहा कि जातिगत राजनीति के बजाय भाजपा समाज को एकजुट करने का काम करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक-एक कर अलग-अलग जाति की मेधावी छात्राओं को साइकिल देकर सम्मानित करने के माध्यम से लोगों को जातियों में बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह सनातन धर्म, क्षेत्र की आस्था और भाजपा शासन में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान यशपाल सिंह सोम के कार्यालय का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ किया। इस दौरान पूर्व विधायक चंद्रवीर, क्षेत्रीय मंत्री अजय भारद्वाज भराला, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज राठी, पूर्व महामंत्री अंकुर मुखिया, एडवोकेट गौरव, धीरज बृजेश, सुनील, नीरज, मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, ठाकुर सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed