फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The patient was operated upon by using the name and registration of a famus doctor in Meerut

फर्जीवाड़े की हदें पार: मरीज की जान से हुआ खिलवाड़, शायद ही सुना हो कभी ऐसा मामला, नामी डॉक्टर से जुड़ा है केस

Fri, 29 Jul 2022 02:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Jul 2022 02:19 PM IST
सार

एक नामी डॉक्टर के नाम व रजिस्ट्रेशन नंबर का गलत तरीके से इस्तेमाल करके फर्जीवाड़े की हदें पार कर दी गईं। वहीं मरीज की जान से भी खिलवाड़ हुआ है। अब डॉक्टर की शिकायत पर इस मामले में जांच बैठ गई है।

विज्ञापन
The patient was operated upon by using the name and registration of a famus doctor in Meerut
मेरठ में बड़ा फर्जीवाड़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आपने फर्जीवाड़े के बहुत से मामले सुने होंगे, लेकिन ऐसा मामला शायद ही कभी सुना हो। मेरठ में एक नामचीन डॉक्टर के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बताया गया कि शहर के एक नामी डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन नंबर को चुरा लिया गया। इसके बाद अस्पताल में किसी और से मरीज का ऑपरेशन करा दिया गया। वहीं मामले का खुलासा हुआ तो जांच बैठ गई। डॉक्टर और नर्सिंग एसोसिएशन ने इस मामले में शिकायत की है।

विज्ञापन


बता दें कि यह मामला मेरठ के एक निजी अस्पताल का है। यह अस्पताल गढ़ रोड स्थित गोकलपुर के पास बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र नाम के व्यक्ति को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसका डॉक्टर शरत चंद्र के नाम पर ऑपरेशन कर दिया गया। यही नहीं मरीज को जो पर्चा दिया गया है, उसमें डॉक्टर शरत चंद्र का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर भी लिखा है। 
विज्ञापन


ऐसे हुआ मामले का खुलासा
बताया गया कि डिस्चार्ज होने के करीब छह दिन बाद देवेंद्र की फिर से हालत बिगड़ गई। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन पर्चा और देवेंद्र को लेकर न्यूटिमा अस्पताल पहुंच गए। वहीं पर्चे पर नामी डॉक्टर का नाम देख उनके पास भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जैसे ही परिजन मरीज को लेकर डॉक्टर शरत चंद्र के पास पहुंचे तो वे पर्चा देखते ही हैरान रह गए। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनके नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर को गलत तरीके से इस्तेमाल किया और आयुष्मान के पैनल में जुड़वा दिया। न्यूटिमा के यूरो सर्जन डॉक्टर शरत चंद्र ने इस मामले में शिकायत की है, जिसके बाद मामले में जांच बैठा दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP: मानव तस्करी के खुले चौंकाने वाले राज, पुलिस अफसर भी हैरान, ये बड़ा लालच देकर लाते थे गरीबों के बच्चे

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि इस मामले की शिकायत मिली है। मामले में उच्चस्तरीय कमेटी से जांच कराकर दोषी अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed