फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The patient did not get treatment in the medical for 11 hours

मेडिकल में मरीज को 11 घंटे नहीं मिला उपचार

Thu, 21 Aug 2025 08:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
The patient did not get treatment in the medical for 11 hours
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में मरीजों के इलाज में लापरवाही हो रही है। तारापुरी निवासी घायल अनस (17) को मेडिकल में 11 घंटे तक उपचार नहीं मिला। इस दौरान वह स्ट्रेचर पर पड़ा रहा। उसे भर्ती नहीं किया गया। इसकी एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


अनस ने बताया कि वह घोड़ा-बग्गी चलाता है। बुधवार रात घोड़ा अचानक भागा तो वह बग्गी से गिर गया। बग्गी का पहिया उसके बाएं पैर पर चढ़ गया जिससे वह जख्मी हो गया। उसका भाई कामिल और परिवार के अन्य लोग उसे मेडिकल इमरजेंसी में ले गए। वहां उसे स्ट्रेचर पर लिटा दिया गया। इसके बाद उसका कोई इलाज करने नहीं आया। परिजनों ने स्टाफ से पूछा तो उन्हें इधर-उधर जाने के लिए कहते रहे। कामिल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे उन्हें लाल बिल्डिंग में भेजा गया। पैर पर पट्टी की गई और वार्ड में भर्ती किया गया। इलाज के लिए वह करीब 11 घंटे तक परेशान रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज राज ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस बारे में पता कराएंगे, अगर लापरवाही हुई होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed