Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The path to success is found only through struggle: Kalanidhi Naithani

संघर्ष से ही मिलता है सफलता का मार्ग : कलानिधि नैथानी

Sun, 28 Sep 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The path to success is found only through struggle: Kalanidhi Naithani
- सीसीसएसयू सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में शनिवार को ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरठ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि जीवन में संघर्ष से ही सफलता का मार्ग मिलता है। असफलता के समय हिम्मत न हारकर दोबारा खड़े होकर आगे बढ़ना ही विजेता की पहचान है।
उन्होंने ईमानदारी और निष्ठा को सफलता की मूल धूरी बताया। हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी यदि अपने कर्तव्य निष्ठा से निभाएं तो समाज में सकारात्मक बदलाव आना निश्चित है। उन्होंने अपने कार्य को पूर्ण समर्पण और संतुष्टि के साथ करने की बात कही। इसके बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने आयोजन को सराहा।
विज्ञापन

डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज आपकी पहचान आपके माता-पिता के नाम से है, जिस दिन आपके माता-पिता की पहचान आपके नाम से होगी, वही दिन आपकी वास्तविक सफलता का होगा। संचालन विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सीमा श्रीवास्तव, अरविंद पिंटू, हरिओम अग्रवाल, नरेश विश्वकर्मा, ललित मोरल, वरुण कुमार, नवीन नेहरा, आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed