फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The opportunity came after 6 thousand years, the comet was seen with naked eyes

अद्भुत: छह हजार साल बाद आया मौका, नंगी आंखों से नजर आ रहा धूमकेतु

Wed, 15 Jul 2020 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
The opportunity came after 6 thousand years, the comet was seen with naked eyes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खगोलीय घटनाएं देखना किसे नहीं पसंद। ऐसे में अगर कोई घटना 6 हजार साल बाद हो रही हो तो उत्साह और ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसी ही कुछ खगोलीय घटना इन दिनों रोज नजर आ रही है। रोजाना सूर्यास्त के समय सूर्य के ऊपर धूमकेतू नियोवाइस दिख रहा है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि यह मौका 6 हजार साल बाद आया है जब इस अद्भुत नजारे को नंगी आंखों से देख सकते हैं। बाल वैज्ञानिक और अन्य युवा इन दिनों हर रोज इस अद्भुत नजारे को आंखों और कैमरे में कैद कर रहे हैं। 21 जुलाई को यह नजारा और भी रोचक होगा।
विज्ञापन


जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक दीपक शर्मा ने बताया कि इस बार जुलाई माह में हमारे लिए बहुत खास मौका आया है। 6000 साल बाद पृथ्वी से धूमकेतु नियोवाइस (सी 2020/एफ3) को नंगी आंखों से देखा जा रहा है। यह 21 वीं सदी का पहला दृश्यमान धूमकेतु हैं। यह हमारे जीवन मे केवल एक बार ही दिखने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




10 से 30 जुलाई तक उत्तर-पश्चिम क्षितिज में सूर्यास्त के तुरंत बाद दिखाई दे रहा है। दीपक शर्मा ने बताया कि धूमकेतु आकाशगंगा से कुछ किलोमीटर व्यास के पत्थर, बर्फ एवं धूल का कठोर पिंड है। अत्यंत ठंडी अवस्था में सूर्य के पास चक्कर लगाते हैं। धूमकेतू नियोवाइस को अपना एक चक्कर पूरा करने में 6 हजार वर्ष का समय लगता है।


21 जुलाई को दिखेगा सबसे अच्छा नजारा
21 जुलाई को यह नजारा और भी खास होने वाला है। इस दिन यह धूमकेतु पृथ्वी से करीब 10 करोड़ किमी और सूर्य से करीब 4 करोड़ किमी दूर होगा। इस धूमकेतु का नाम सी/2020 एफ-3 है। पिछली 3 तारीख को यह सूर्य से सबसे निकट पहुंचा था। 30 जुलाई के आसपास इसे 40 डिग्री की ऊंचाई पर सप्तऋषि मंडल के पास देखा जाएगा और इसके बाद यह तेजी से गायब हो जाएगा।

गेंद सा नजर आया
जिला विज्ञान क्लब के माध्यम से मैंने धूमकेतु को देखा। जो सूर्य के पास एक गोल गेंद के रूप में नजर आया था। - कण्व मित्तल

21 जुलाई को फिर देखेंगे
दीपक शर्मा सर ने हमे धूमकेतु दिखाया उसके बारे में बताया। अब 21 जुलाई को हम सभी जिला विज्ञान क्लब के माध्यम से इसे फिर देखेंगे। - यश

वापस आने में कई साल लग जाते हैं
धूमकेतु एक विशाला तारा है। लाखों की संख्या में धूमकेतु सूर्य के चारों तरफ चक्कर लगाते हैं। एक हाली नामक धूमकेतु 76 साल के अंतराल पर दिखाई देता है। यह धूमकेतु अब 2061 में दिखाई देगा। - मनीषा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed