फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The opening of borders will revolve around industries

सीमाएं खुलने से घूमेगा उद्योगों का पहिया

Sun, 31 May 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
The opening of borders will revolve around industries
सीमाएं खुलने से घूमेगा उद्योगों का पहिया
विज्ञापन

मेरठ। सरकार ने लॉकडाउन 5.0 में अंतरराज्यीय व अंतर जिला सीमाओं को खोलने के आदेश दे दिए हैं। इससे आवागमन बढे़गा और उद्योगों का पहिया घूमेगा।
जिला प्रशासन ने फैक्टरियों को खोलने की अनुमति दे दी है परंतु सीमाएं सील होने से कच्चे माल की आवक और उत्पादों की सप्लाई में दिक्कत आ रही थी। जिससे उत्पादन शुरू नहीं हो पा रहा था। अब सीमाएं खुलने से माल की सप्लाई सुधरेगी और उत्पादन भी बढ़ेगा।
उत्पादन को मिलेगी रफ्तार
नगर निगम क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में है। इसलिए वहां फैक्टरियां नहीं चल रही हैं। मेवला फाटक से परतापुर एवं कुछ ग्रामीण इलाके को नॉन कंटेनमेंट घोषित हैं। यहां फैक्टरियों को चलाने की अनुमति दी जा रही है। दिल्ली रोड पर लगभग 1000 इकाइयों को चलाने की अनुमति मिल चुकी है। इसके बावजूद फैक्टरियों में काम शुरू नहीं हो पाया है। इसकी मुख्य वजह कच्चे माल की आवक और तैयार उत्पाद आपूर्ति नहीं होना है। तैयार माल को एयरपोर्ट, बंदरगाहों पर नहीं पहुंचा पा रहे हैं। सीमाएं खुलने से उत्पादन और वितरण दोनों बढ़ेगा। इससे उद्योग धीरे-धीरे पटरी पर लौट आएंगे। आवाजाही में पास की बाध्यता खत्म होने से भी स्थिति सुधरेगी।- अनुराग अग्रवाल, अध्यक्ष आईआईए मेरठ चैप्टर
विज्ञापन

बाजार भी खोले जाएं
लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का कहना है कि सीमाओं को खोलना सरकार का बहुत अच्छा फैसला है। इससे उद्योगों को गति मिलेगी। अब बाजार भी खोल देने चाहिए। इससे उद्यमियों की छोटी-छोटी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed