फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The one who forgives is greater than the one who punishes.

Meerut News: सजा देने वाले से क्षमा करने वाला व्यक्ति महान

Fri, 21 Feb 2025 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The one who forgives is greater than the one who punishes.
हस्तिनापुर। कस्बे में स्थित कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति व समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 12वें दिन भाव भूषण महाराज ने कहा कि सजा देने वाले व्यक्ति से क्षमा करने वाला व्यक्ति अधिक महान है। विधान पाठ में विधानाचार्य नीतेश एवं दीपक शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। राजीव जैन ने स्वर्ण कलश से अभिषेक किया। शांतिधारा राॅबिल जैन ने की। दीप का प्रज्ज्वलन ज्योति जैन व लता जैन ने किया।
विज्ञापन


भाव भूषण महाराज ने कहा कि क्षमा भाव से ही वातावरण सकारात्मक होता है। द्वेष भावना छोड़कर यदि हम क्षमा करना सीख लेंगे तो ऐसे में हमारे विरोधी भी हमारे अपनों में शामिल हो सकते हैं। आपसी द्वेष भावना भी समाप्त हो जाएगी। क्षमा से बड़ा कोई आभूषण नहीं है। ऐसे विचारों वाले समाज में एक सकारात्मक वातावरण का जन्म होगा।
विज्ञापन

सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। आदिनाथ भगवान की पूजन के बाद सभी तीर्थंकरों को अर्घ्य चढ़ाए गए। 88 परिवारों की ओर से विधान कराया गया। विधान का विसर्जन डाॅ. पुष्पा जैन, पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन बबीता जैन, आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन शैलेष जैन व अर्णव जैन, चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन पायल जैन व प्रतीक्ष्ज्ञा जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, आदीश्वर प्रसाद जैन, अनिल जैन, धनप्रकाश जैन, अनिल जैन, कुणाल जैन, वेदप्रकाश जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed