फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The nurse complained to the Joint Secretary of the SCST Commission about the abduction attempt

अपहरण के प्रयास की रिपोर्ट नहीं लिखी तो नर्स ने एससीएसटी आयोग की संयुक्त सचिव से की शिकायत

Thu, 30 Jan 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
The nurse complained to the Joint Secretary of the SCST Commission about the abduction attempt
अपहरण के प्रयास की रिपोर्ट नहीं लिखी तो नर्स ने एससीएसटी आयोग की संयुक्त सचिव से की शिकायत
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश की एससीएसटी आयोग की संयुक्त सचिव (ज्वाइंट सेक्रेट्री) स्मृति चौधरी ने बुधवार को सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। मेडिकल में कार्यरत एक नर्स वहां पहुंची और बताया कि कुछ युवकों ने उसके अपहरण का प्रयास किया था। वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रही है। उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।

संयुक्त सचिव को कई सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उनका जीपीएफ निगम में काटा जा रहा है, लेकिन यह जमा कहां हो रहा इसे अधिकारी नहीं बता रहे। आयोग सदस्य ने इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए। सचिव एससीएसटी के लोगों के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामलों में पुलिस की अब तक की कार्रवाई की समीक्षा के लिए मेरठ आई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस से पुराने मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए कहा गया है। एससी एक्ट के दुरुपयोग के बारे में भी जानकारी की जा रही है। इस दौरान एसपी देहात अविनाश पांडे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed