{"_id":"6a78b1ed84f2a119cc0d4520","slug":"the-nomadic-development-board-will-pave-the-way-for-dignity-rights-and-development-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113217-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सम्मान, अधिकार और विकास की राह खोलेगा घुमंतू विकास बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सम्मान, अधिकार और विकास की राह खोलेगा घुमंतू विकास बोर्ड
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका के सभागार में रविवार को घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समाज के प्रतिनिधियों की बैठक आ
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका के सभागार में रविवार को घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समाज के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समाज के कल्याण के लिए घुमंतू विकास बोर्ड के गठन के निर्णय का स्वागत किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का आभार व्यक्त किया गया।
घुमंतू समाज कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष चंद जोगी ने कहा कि घुमंतू विकास बोर्ड का गठन समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल है। बोर्ड के माध्यम से घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदाय के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, सामाजिक सुरक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से दिलाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उपेक्षित इन समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सरकार का यह निर्णय महत्वपूर्ण साबित होगा।
कैप्टन सुभाष चंद जोगी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण का आभार जताते हुए कहा कि सरकार का यह निर्णय घुमंतू समाज के सम्मान, अधिकारों और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बोर्ड के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए प्रभावी और दूरगामी योजनाएं लागू की जाएंगी। बैठक में जोगी, योगी, नाथ, सपेरा, नट, कालबेलिया, बंजारा, डैहा समेत विभिन्न घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समाजों के लोग शामिल हुए। प्रतिनिधियों ने सरकार के निर्णय के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।