फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The night turned as cold as Shimla-Mussoorie, breaking a 15-year record...the mercury dropped to 3.1 degrees.

Meerut News: शिमला-मसूरी जैसी सर्द हुई रात, 15 साल का टूटा रिकॉर्ड...पारा 3.1 डिग्री

Thu, 15 Jan 2026 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The night turned as cold as Shimla-Mussoorie, breaking a 15-year record...the mercury dropped to 3.1 degrees.
मेरठ..कंवलजीत..कड़ाके की ठंठ से बचते हुए कमिश्नरी की और से गुजरते लोग......संवाद
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर जिले में भी महसूस हो रहा है। मेरठ में रात को शिमला और मसूरी जैसी सर्दी पड़ रही है। रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। ठंडी रात ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 13 जनवरी मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री रात न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि 18 जनवरी तक ठंड से राहत के आसार नहीं है। इसके बाद दिन का अधिकतम तापमान बढ़ सकता है।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में कोहरे और सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। घने कोहरा और शीत लहर से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और रात को घना कोहरा छाने से दृश्यता कम हो रही है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों बच्चों और गरीब तबके पर पड़ रहा है। रैन बसेरों में भीड़ बढ़ गई है। जबकि कई स्थानों पर लोग खुले में रहने को मजबूर हैं। डॉ. एम शमीम का कहना है कि इनदिनों सामान्य तापमान न्यूनतम 8 से 10 डिग्री अधिकतम 18 से 20 डिग्री होना चाहिए। लेकिन तापमान सामान्य से काफी कम चल रहा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि लगातार ठंड का प्रकोप जारी है। लंबे समय बाद जनवरी माह में ऐसी ठंड पड़ी है।
विज्ञापन

275 दर्ज किया गया प्रदूषण

एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण अभी भी खराब श्रेणी में चल रहा है। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 275 दर्ज किया गया है। यह लाल श्रेणी में आता है। गंगानगर 189, जयभीमनगर 328, पल्लवपुरम 309, बेगमपुल 332, दिल्ली रोड 322 दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र बेगमपुल रहा है, यहां का एक्यूआई सबसे ज्यादा खराब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले 15 साल में 13 जनवरी की रात का न्यूनतम तापमान



वर्ष न्यूनतम तापमान 2026 3.1 2025 7.5 2024 3.6 2023 5.3 2022 5.4 2021 6.6 2020 11.4 2019 9.6 2018 7.6 2017 6.9 2016 5.9 2015 6.1 2014 7.6 2013 4.6 2012 5.9



नोट: ये आंकड़े मौसम विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed