फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The new state president will visit Meerut for the first time on December 28.

Meerut News: 28 दिसंबर को पहली बार मेरठ आएंगे नए प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 25 Dec 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The new state president will visit Meerut for the first time on December 28.
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी 28 दिसंबर को मेरठ आएंगे। बुधवार को हरमन सिटी स्थित पार्टी कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की रणनीति बनाई गई। एसआईआर समेत कई अन्य बैठकों को रद्द करके यह बैठक की गई। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी पहली बार मेरठ आ रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय बैठक में भाजपा की जिला और महानगर इकाई के जिलाध्यक्ष शामिल हुए। बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष का काफिला दिल्ली से गाजियाबाद होकर मेरठ आएगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद में प्रवेश करते समय नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत होगा और फिर भोजपुर में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत होगा। मेरठ में काशी टोल प्लाजा और स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत का कार्यक्रम है। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। अब कार्यक्रम के स्वरूप को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। छोटा कार्यक्रम होने पर क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक होगी और बड़ा कार्यक्रम होने पर एनएच-58 बाईपास पर किसी फार्म हाउस में आयोजन होगा। नए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एसआईआर, स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव, पंचायत चुनाव, जिला व महानगर इकाई की कार्यकारिणी गठित करने आदि मुद्दों पर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, हरिओम शर्मा, हरीश ठाकुर, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed