फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The new century is wearing the ornaments of the atomic bomb...

नई सदी परमाणु बम के गहने पहने बैठी है...

Sat, 05 Jul 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The new century is wearing the ornaments of the atomic bomb...
ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू के अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करती कवियत्री कोमल रस्तोग
सरधना। शुक्रवार रात सरधना के ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें पधारे प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी ओजस्वी व भावपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वीर रस, हास्य रस और प्रेम रस से सराबोर कविताओं ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। सरधना व्यापार मंडल के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर की।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में वीर रस की गर्जना से लेकर हास्य रस की चुटीली रचनाओं ने सभी को खूब गुदगुदाया। प्रेम और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कविताओं ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। सुमनेश सुमन ने सुनाया कि मेरा अरमान रह जाए, वतन की शान रह जाए जमाने में सुमन गंगाजली पहचान रह जाए।
विज्ञापन

शंभू शिखर ने पढ़ा कि दुनिया में कोई इतना दुलारा नहीं होगा, मां भारती को कोई यूं प्यारा नहीं होगा।
कुंवर जावेद ने पढ़ा कि अब सुगंध तुम्हारी कली हमारी है, सुनहरा घर है तुम्हारा गली हमारी है। प्रख्यात कवि डॉ. हरिओम पंवार ने सुनाया कि नई सदी परमाणु बम के गहने पहने बैठी है, घायल धरती मां अंबर से पीड़ा कहने बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि संजय सत्यम ने कविता सुनाई। संचालन कुशल कुशवाहा ने किया।
सम्मेलन में व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जैन, अजय गौतम, ऋषभ जैन, सौरभ जैन, अरविंद जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग किया।
इस मौके पर मलखान सैनी, विजय भारती, सुशील कुमार, डॉ. ओमकुमार पुंडीर, राजेंद्र पहलवान, नीरज गुप्ता, पंकज जैन, ईओ दीपिका शुक्ला, सभासद शाहिद मलिक, पंकज टाली, खालिद अंसारी, शकील मिर्जा, जीशान कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed