यूपी: रेलवे कर्मियों की लापरवाही, होने से टला बड़ा हादसा, बच गई लोगों की जान
रेलवे कर्मियों की लापरवाही से शामली में गुरुवार को बड़ा हादसा होने से बच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे कर्मियों की लापरवाही ने पैसेंजर ट्रेन को गलत लाइन पर चलवा दिया। गनीमत रही कि चालक ने ट्रेन 100 मीटर दूर जाने पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दी, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। बाद में ट्रेन को वापस स्टेशन पर लाया गया और सही टोकन और सिग्नल देने के बाद दिल्ली की तरफ रवाना किया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक ट्रेन बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के पास खड़ी रही।
पैसेंजर ट्रेन 74026 का शामली रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए चलने का समय सुबह दस बजे निर्धारित है। बृहस्पतिवार को प्लेटफार्म नंबर दो से जैसे ही ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई तो, चालक बलवीर सिंह ने 100 मीटर दूर पहुंचने पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। मामले की सूचना रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा, यातायात अधीक्षक सुनील कुमार धीमान समेत अन्य अफसरों को दी गई। बुढ़ाना रोड़ फाटक से पहले ट्रेन रोक देने से सवारियों में अफरातफरी मच गई। जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के अफसर मौके पर पहुंचे। ट्रेन को वापस रेलवे स्टेशन पर लाया गया।
इसके बाद सही सिग्नल और टोकन देकर ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना की गई। रेलवे स्टेशन पर आने में ट्रेन का संचालन आधा घंटा प्रभावित हो गया। रेलवे यातायात अधीक्षक सुनील कुमार धीमान ने बताया कि वह बड़ौत में स्टेशन का निरीक्षण करने गए थे, पैसेंजर ट्रेन को गलत सिग्नल दिए जाने की सूचना आई है। इस संबंध में रेलवे स्टेशन अधीक्षक से जानकारी लेंगे।
आखिर कौन है लापरवाही का जिम्मेदार
गलत ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन जाने से बड़ा हादसा हो सकता था। नियमानुसार स्टेशन मास्टर द्वारा ट्रेन के संचालन की घोषणा की जाती है। कांटे वाला टोकन देता है। गेटमैन और केबिन मैन सिग्नल देता है। जांच होनी जरूरी है कि आखिर इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है।
डीआरएम तक नहीं पहुंचा मामला
उत्तर रेलवे के डीआरएम एससी जैन का कहना है कि शामली रेलवे स्टेशन पर तैनात अधिकारियों ने पैसेंजर ट्रेन के आधा घंटे तक बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर रुकने और वापस ट्रेन रेलवे स्टेशन आने की सूचना नहीं दी। अधिकारियों से लेकर जांच कराएंगे। इसके बाद ही लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/