{"_id":"698379a3212ceafd6409a144","slug":"the-national-president-of-the-social-justice-party-was-prevented-from-visiting-the-girls-village-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104429-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को किशोरी के गांव जाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को किशोरी के गांव जाने से रोका
विज्ञापन
मध्य गंग नहर पर बैरिकेडिंग से देवेंद्र कश्यप को महमूदपुर सिखेड़ा गांव जाने से रोकते पुलिस कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। बहसूमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की दुष्कर्म के बाद 30 जनवरी को इलाज के दौरान हुई मौत के बाद कश्यप समाज में जबरदस्त आक्रोश है। कई दिनों तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संपर्क मार्गों पर बैरिकेडिंग कर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है।
बुधवार को सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप समाज के लोगों के साथ हस्तिनापुर मार्ग से मालीपुर मध्य गंग नहर पुल होते हुए किशोरी के गांव में जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुल पर तैनात पुलिस ने उन्हें गांव में प्रवेश करने से रोक दिया। इससे कश्यप समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद क्षेत्र के गांव नंगली खता में कश्यप समाज की बैठक हुई। जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए।
पंचायत में देवेंद्र कश्यप ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पीड़िता की मूल तहरीर में बदलाव किया है। घटना में शामिल कई आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और खुलेआम घूम रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो कश्यप समाज प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। इस अवसर पर राजेश तुहारा, अंकुश कश्यप, राजन कश्यप, सोनू कश्यप, विजय कश्यप, गजेंद्र कश्यप, कुलदीप कश्यप और पप्पू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद।