{"_id":"672d2eda206f21559f0d05d4","slug":"the-names-of-those-who-buy-and-sell-medicines-are-recorded-in-the-diary-meerut-news-c-44-1-smrt1055-105865-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डायरी में दर्ज हैं दवाइयां खरीदने व बेचने वालों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डायरी में दर्ज हैं दवाइयां खरीदने व बेचने वालों के नाम
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला इस्लामाबाद में एक्सपायर दवाइयों की तिथि बदलकर कालाबाजारी करने के मामले में जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक डायरी लगी है। डायरी में दवाइयां खरीदने व बेचने वालों के नाम लिखे हैं। पुलिस डायरी के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। डायरी में लिखे मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है।
बीते मंगलवार को मेरठ रोड स्थित मोहल्ला इस्लामाबाद में एक मकान में मारे गए छापे के दौरान पुलिस व औषधि विभाग की टीम ने छापा मारकर काफी मात्रा में एक्सपायर दवाइयों की खेप पकड़ी थी। मौके से करीब 20 लाख रुपये कीमत की एक्सपायर हो चुकी दवाइयां कब्जे में ली गई थी। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए थे। चारों आरोपी एक ही मकान में रहते थे। टीम ने जांच के बाद तीन दवाइयों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। साथ ही सील दवाइयों को थाने के मालखाने में जमा किया गया है।
एक्सपायर दवाइयों की तारीख बदलकर कारोबार करने वाले चारों आरोपियों नाजिम, कामिल, महताब व मोबीन के खिलाफ कस्बा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार बाथम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मंडलीय औषधि निरीक्षक गौरव लोधी व जिला औषधि निरीक्षक पीयूष शर्मा ने एक्सपायर दवाइयों की मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेज दी है। पुलिस को तलाशी के दौरान मौके से एक डायरी बरामद हुई है। इसमें उन स्टोर संचालकों के नाम दर्ज हैं जिन्हें एक्सपायर दवाइयां बेची जाती थी। पुलिस डायरी में लिखे नाम व मोबाइल नंबरों के आधार पर स्टोर संचालकों की कुंडली खंगालने में जुट गई है।
सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि डायरी में दर्ज नामों के आधार पर स्टोर संचालकों की पहचान कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। स्टोर संचालकों से पूछताछ में पता चलेगा कि कब से आरोपी एक्सपायर दवाइयों की कालाबाजारी कर रहे थे। मामले की जानकारी औषधि निरीक्षक को भी दी गई है।