{"_id":"5c71edb2bdec227396045fb0","slug":"the-name-of-the-teacher-will-be-on-the-cbse-answer-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई आंसर कॉपी पर होगा टीचर का नाम, पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई आंसर कॉपी पर होगा टीचर का नाम, पता
Sun, 24 Feb 2019 06:34 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 24 Feb 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की उत्तर पुस्तिकाओं पर अब कॉपी जांचने वाले परीक्षक को अपना नाम और पता भी लिखना होगा। इस सत्र से सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कुछ बदलाव किए हैं, वहीं मूल्यांकन में भी परिवर्तन किया है।
विज्ञापन
पिछले साल बोर्ड परीक्षाओं व मूल्यांकन में हुई गड़बड़ियों को देखते हुए सीबीएसई ने तय किया है कि इस बार से मूल्यांकन करने वाला परीक्षक अपना नाम, स्कूल का नाम, पता, विषय का नाम भी उत्तर पुस्तिका पर लिखेगा।
विज्ञापन
भविष्य में छात्र को मूल्यांकन से परेशानी है या पुन: जांच के लिए छात्र आवेदन करता है तो किस परीक्षक ने कॉपी जांची, यह पता चल जाए। पिछले साल मूल्यांकन में हुई गड़बड़ियों को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मूल्यांकन के बाद परीक्षक व मुख्य परीक्षक दोनों कॉपी पर अपना नाम, पता लिखेंगे। कॉपी के बंडल पर भी नाम लिखना होगा। अभी तक परीक्षक केवल उत्तर पुस्तिकाओं पर अपने हस्ताक्षर ही करता था। इतना ही नहीं मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा।
सीबीएसई ने मूल्यांकन के लिए स्कूलों से शिक्षकों की सूची ऑनलाइन मंगवाई है। इन्हीं शिक्षकों को मूल्यांकन में हुए बदलाव भी बताए गए हैं। इसके अलावा कुछ मास्टर ट्रेनर भी तैयार किए हैं जो अन्य परीक्षकों को नए नियमों की जानकारी देंगे। उन्हीं स्कूलों को सीबीएसई मूल्यांकन केंद्र बनाएगा जहां सुविधाएं पूरी होंगी।