फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Nalpur and Kaili teams emerged victorious.

Meerut News: नालपुर और कैली की टीम रही विजयी

Thu, 25 Jun 2026 07:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 25 Jun 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
The Nalpur and Kaili teams emerged victorious.
अंत्योदय क्रिकेट महासंघ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। अंत्योदय क्रिकेट महासंघ के तत्वावधान में बुधवार को ललित त्यागी मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें नालपुर और कैली की टीमों ने अपने मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में नालपुर और अतरड़ा की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालपुर ने निर्धारित 10 ओवर में 130 रन बनाए। जवाब में अतरड़ा की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला हार गई। नालपुर ने जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया।नालपुर के खिलाड़ी निशांत जिंदल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कैली की टीम ने 10 ओवर में 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिजौली की टीम लक्ष्य हासिल करने से पहले ऑल आउट हो गई। इस तरह कैली ने मुकाबला जीतकर अगले चरण में जगह बनाई। कैली के धनंजय त्यागी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आर्यन त्यागी, हिमांशु त्यागी, मनु, अभय, अंकुर और दिव्यांशु का सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, दर्शकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी ने किया। उनके साथ खरखौदा ब्लॉक के एडीओ मनजीत सिंह, बीडीओ श्यामसुंदर, ललित त्यागी, संजय गुर्जर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed