फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The murderer threatened to kill the school manager

हत्यारोपी ने स्कूल प्रबंधक को दी जान से मारने की धमकी

Sun, 11 Apr 2021 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
The murderer threatened to kill the school manager
हत्यारोपी ने स्कूल प्रबंधक को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

सरधना। स्कूल की महिला प्रबंधक ने अपने पति की हत्या के आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी जेल में बंद रहने के दौरान की सैलरी भी मांग रहा है और हत्या के मामले में फैसले के लिए दबाव बना रहा है। पीड़िता ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

मोहल्ला देवी मंदिर निवासी कुसुम ने तहरीर में बताया कि उसके पति सूरजबली गोयल जुल्हैडा रोड स्थित चंद्रशेखर हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक थे। 2013 में स्कूल के ही कर्मचारी संतोष व उसके पुत्र ने पति की हत्या कर दी थी। आरोपी संतोष जेल में बंद रहा। पति की मौत के बाद से कुसुम स्कूल प्रबंधक है। आरोप है कि दो दिन पूर्व संतोष उसके पास आया और उससे जेल में बंद रहने के दौरान की पांच वर्षों की सैलरी की मांग की तथा पति की हत्या के आरोप में दर्ज मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाया। सैलरी नहीं देने व फैसला नहीं करने की बात पर उसने गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed