फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The municipality started a campaign to catch monkeys.

Meerut News: पालिका ने शुरू कराया बंदरों को पकड़वाने का अभियान

Wed, 17 Dec 2025 05:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
The municipality started a campaign to catch monkeys.
पालिका चेयरमैन पकडे गए बंदरों को देखते हुए। (स्त्रोत पालिका) मवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। आखिर बोर्ड के गठन के ढाई साल बाद नगर के लोगों की समस्या की ओर से पालिका का ध्यान गया। बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए मथुरा से आई टीम ने नगर में बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया। पहले दिन 70 बंदर पकड़े।
पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक ने चुनाव जीतने के बाद नगर के लोगों की समस्या बंदरों व आवारा कुत्तों से निजात दिलाने को प्राथमिकता बताया था लेकिन इस प्राथमिकता की शुरुआत कराने में ढाई साल का समय गुजर गया। बुधवार को नगर में नगर पालिका द्वारा बंदर पकड़वाने के कार्य की शुरुआत कराई। मथुरा से आई टीम ने बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर और नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान में पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ा। सुबह 8:00 बजे से शाम तक अभियान चला। पूरे दिन में टीम को 70 बंदरों को पकड़ने में सफलता मिली। पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने नागरिकों से अपील की कि सभी नागरिक उक्त कार्य में पालिका को सहयोग प्रदान करें। नगर में यह अभियान प्रतिदिन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर में जहां भी शरारती और उपद्रवी बंदर पाए जाएंगे, उन्हें पकड़कर सुरक्षित तरीके से उपयुक्त स्थानों पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed