{"_id":"690e24bbdb29a80e4604d9cb","slug":"the-municipal-corporation-sought-permission-from-the-sp-traffic-for-the-construction-of-the-culvert-meerut-news-c-72-1-mct1010-143497-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिया निर्माण के लिए नगर निगम ने एसपी ट्रैफिक से अनुमति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिया निर्माण के लिए नगर निगम ने एसपी ट्रैफिक से अनुमति मांगी
विज्ञापन
- गढ़ रोड पर हारमनी इन होटल के पास होना है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड पर हारमनी इन होटल के पास क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण के कार्य के लिए नगर निगम के चीफ इंजीनियर पीके सिसौदिया ने पत्र लिखकर एसपी ट्रैफिक से अनुमति मांगी है। इसके लिए अब शनिवार को मौके पर मुआयना किया जाएगा। इसके बाद ही कार्य शुरु कराया जाएगा। व्यापारियों और आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों से भी वार्ता की जाएगी।
एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर निगम के चीफ इंजीनियर का पत्र मिला है। इसमें उन्होंने आठ नवंबर की रात से 30 नवंबर तक फिर से रूट डायवर्जन करने की मांग की है। इसके लिए शनिवार को मौका मुआयना किया जाएगा। इसके आधार पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। आसपास के लोग और व्यापारियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए उनसे भी बातचीत की जाएगी।
-- -- -
प्रस्तावित प्लान के लिए हुआ ट्रायल
यातायात पुलिस ने फिलहाल एक प्रस्तावित प्लान तैयार किया है। शुक्रवार को इसका ट्रायल किया गया। पुलिया निर्माण के चलते सोहराब गेट बस अड्डे से कोई भारी वाहन और बसों का संचालन गढ़ रोड पर नहीं होने दिया जा रहा है। उनको हापुड़ अड्डा होते हुए एल. ब्लाक शास्त्रीनगर से निकाला जा रहा है। इसी तरह वहां से आने वाले वाहन को तेजगढ़ी से एल. ब्लाक होते हुए हापुड़ अड्डे की ओर से निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
अभी तक हरिद्वार-सहारनपुर-मुजफ्फरनगर-खतौली-देहरादून से आने वाली रोडवेज बसें एवं भारी वाहनों सोहराब गेट बस अड्डे तक आ रहे थे लेकिन अब शनिवार से उन्हें हापुड़ अड्डे से एल-ब्लॉक तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह ताज डिपो आगरा, अलीगढ़, हाथरस, इटावा से आने वाली रोडवेज बसों एवं भारी वाहनों को एल-ब्लॉक तिराहा से हापुड़ अड्डा से बेगमपुल की ओर भेजा जाएगा। शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, खतौली रोडवेज डिपो के एआरएम को भी पत्र भेजा गया है।