फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Municipal Commissioner inspected the road under construction of CM Grid Scheme late at night

सीएम ग्रिड योजना की निर्माणाधीन सड़क का देर रात में नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Fri, 13 Jun 2025 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner inspected the road under construction of CM Grid Scheme late at night
गढ़ रोड स्थित सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त
मेरठ। नगर आयुक्त द्वारा सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत तेजगढ़ी चौराहे से गांधी आश्रम तक निर्मित कराये जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया है। पुलिया का कार्य धीमी गति से चलता मिलने पर संबंधित अभियन्ताओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त पुलिया का निर्माण कार्य 18 जून तक निर्धारित कर लें।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने कहा कि निर्माण कार्य धीमी गति होने से गढ़ रोड पर जाम लगता है। जिसके चलते लोगों को परेशानी आ रही है। सीएम ग्रिड की सड़क की बाइडिंग कार्य का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय स्थल पर गिट्टी व डस्ट डालकर रोड को समतलीकरण करने का कार्य चलता हुआ पाया गया। कमिश्नरी आवास चौराहे से सीसीएस यूनिवर्सिटी, तेजगढ़ी से एल ब्लॉक तिराहा, एल ब्लॉक तिराहे से हापुड़ अड्डा चौराहा और बच्चा पार्क चौराहा का जायजा लिया। पशु चिकित्सालयों के पास कूड़ा मिलने पर तत्काल उठवाने व बच्चा पार्क चौराहे के पास स्थित ढलावघर से रात्रि पाली में भी कूड़ा उठाने की व्यवस्था कराने के निर्देश किया गया। वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन रात्रि के समय रोड स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से महानगर की मुख्य सड़कों की सफाई कराई जाएं और वाटर स्प्रिंकलर के माध्यम से जल छिड़काव कराने के साथ ही यह सुनिश्चित कराएं। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाले वाहनों द्वारा अधिक से अधिक कूड़े का उठान करें। इस दौरान अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, मुख्य अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता व स्वास्थ्य विभाग के समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक/सफाई नायक अपने-अपने कार्य स्थल पर उपस्थित थे।

गढ़ रोड स्थित सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त

गढ़ रोड स्थित सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed