फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The MP spent 17 minutes at the protest site but did not listen to the traders.

Meerut News: 17 मिनट धरनास्थल पर रहे सांसद, पर व्यापारियों की बात नहीं सुनी

Sat, 25 Apr 2026 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The MP spent 17 minutes at the protest site but did not listen to the traders.
सेंट्रल मार्केट तिरंगा चौक पर  चल रहे धरने के दौरान महिलाओं की समस्या सुनते सांसद अरूण गोविल। 
सांसद अरुण गोविल का शुक्रवार को सेंट्रल मार्केट (सेक्टर-2) में का दौरा व्यापारियों को राहत देने के बजाय उनके मन में कसक छोड़ गया। सांसद धरनास्थल पर करीब 19 मिनट रहे, अपनी बात रखी लेकिन व्यापारियों की बात सुने बिना ही वापस लौट गए।
विज्ञापन


धरने पर बैठीं महिलाओं के बीच सांसद अरुण गोविल ने कहा कि वह और सरकार व्यापारियों के हित के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने जानकारी दी कि बीते उन्नीस तारीख को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुलाकात को उन्होंने सार्वजनिक नहीं किया था बल्कि मुख्यमंत्री ने स्वयं इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। सांसद ने आश्वासन दिया कि जब उनके प्रयासों का परिणाम आएगा तब वह विस्तार से बताएंगे कि सरकार व्यापारियों के लिए क्या कर रही है।
विज्ञापन

दौरे के दौरान माहौल उस समय गर्मा गया जब तिरंगा चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, पूर्व पार्षद सतीश गर्ग, संजीव पुंडीर व अन्य व्यापारियों के साथ सांसद से सिर्फ पांच मिनट वार्ता करने का आग्रह किया। सांसद अरुण गोविल ने इस पर स्पष्ट रूप से इन्कार कर दिया जिससे उपस्थित व्यापारियों में रोष और निराशा देखी गई। हालांकि स्थिति को संभालते हुए नवीन गुप्ता व अन्य नेताओं ने उस समय अधिक जिरह नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन



शबरी के घरों में पहुंचे हैं राम, अब होना चाहिए समाधान
सांसद के जाने के बाद संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता का दर्द छलक उठा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा सांसद आए, अपनी बात कही और चले गए। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं धरने पर बैठी हैं लेकिन उन्हें अपनी बात कहने का मौका तक नहीं मिला। सांसद के पास ठोस समाधान के बजाय सिर्फ आश्वासन था। उन्होंने कहा कि भगवान और वाहेगुरु पर भरोसा रखो, सब अच्छा होगा। हम भी यही कह रहे हैं लेकिन क्या जनप्रतिनिधि का काम सिर्फ यही है? नवीन गुप्ता ने कहा कि श्रीराम के किरदार निभाने वाले अरुण गोविल जागृति विहार के 35 मीटर के मकानों में रहने वालीं शबरी के घरों में पहुंचे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह श्रीराम की तरह जरूरतमंदों की मदद करेंगे तो अब समाधान भी होना चाहिए। नवीन गुप्ता ने कहा कि सेंट्रल मार्केट के विषय में आवास विकास के अधिकारी अनिल सिंह से भी बात हुई है। जरूरतमंद लोगों को न्याय की आवश्यकता है। बायलॉज पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री प्रतिनिधि अवनीश अवस्थी को भी शनिवार को पूरी जानकारी दी जाएगी।



संगठन उपाध्यक्ष तरुण गोयल ने कहा कि आज समय की मांग है कि सांसद भी व्यापारियों के साथ जुड़कर कार्य करें। यह ऐतिहासिक निर्णय होगा। समय की बाध्यता सांसद के साथ होती है लेकिन विषय को जानना आवश्यक है। अब समय आ गया है संपूर्ण व्यापारी एकजुट होकर एक-दूसरे का मुश्किल परिस्थितियों में सहयोग करें। धरनास्थल पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने भी सांसद से बात करने की कोशिश की लेकिन वे किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना और मीडिया से मुखातिब हुए बिना ही वहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed