{"_id":"5d795f9e8ebc3e01376a8a07","slug":"the-mobile-phone-of-the-stano-of-ssp-rampur-is-caught-mawana-news-mrt442845839","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर एसपी के स्टेनो का चोरी हुआ मोबाइल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर एसपी के स्टेनो का चोरी हुआ मोबाइल पकड़ा
विज्ञापन

मवाना। छह माह पहले रामपुर एसपी के स्टेनों के चोरी हुए मोबाइल पुलिस ने मवाना में एक मोबाइल शॉप से बरामद कर लिया। पुलिस ने दुकान संचालक को हिरासत में ले लिया। युवक ने पुलिस को बताया कि पास के गांव के एक युवक ने मोबाइल ठीक करने के लिए उसे दिया था, लेकिन आज तक युवक मोबाइल वापस नहीं ले गया।
मवाना थाना पुलिस ने बताया कि छह माह पहले एसपी रामपुर के स्टेनो का मोबाइल चोरी हो गया था। बुधवार को इसकी लोकेशन मवाना में मिली। इस संबंध में थाना पुलिस को अवगत कराया गया। एसएसआई नरेंद्र सिंह ने मोहल्ला तेली वाला कुआं निवासी सिबली की मोबाइल दुकान पर छापा मारा और मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस युवक सिबली को मोबाइल समेत थाने में ले आई और पूछताछ की। उसने बताया कि छह माह पहले गांव अटौरा का रहने वाला एक युवक उसे मोबाइल ठीक करने के लिए दे गया था। इसके बाद वह आज तक नहीं आया। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस जांच करने के बाद ही कार्रवाई करेगी।