{"_id":"6a6602a5e4a84df37f0273ad","slug":"the-mla-distributed-bicycles-to-meritorious-female-students-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106196-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विधायक ने मेधावी छात्राओं को बांटी साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विधायक ने मेधावी छात्राओं को बांटी साइकिलें
विज्ञापन
दौराला - दौराला में दक्ष प्रजापति की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग। स्रोत : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दक्ष प्रजापति की जयंती पर रविवार को दौराला स्थित रॉयल फार्म हाउस में प्रजापति समाज की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सरधना विधायक अतुल प्रधान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि जिद ही पालनी है तो कामयाब होने की जिद पालो। अपने अधिकार प्राप्त करने की जिद पालो और डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर, वैज्ञानिक जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने का लक्ष्य तय करो। उन्होंने कहा कि जिस घर की बेटी शिक्षित हो जाती है, उस परिवार की सात पीढ़ियों का भविष्य संवर जाता है। बेटियों की शिक्षा समाज और देश के विकास की सबसे मजबूत नींव है।
विधायक ने कहा कि आज छात्राओं को साइकिल वितरित की जा रही हैं और यदि उनकी सरकार बनी तो युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण की पहल ने दूसरों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा। कार्यक्रम में विजयपाल, अनिल, नीटू, बाबर, अंकित, मनोज, शौकेंद्र, पिंटू, प्रवीण, मुन्नू, नरवीर आदि मौजूद रहे।