फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The missing girl arrived in court to apply for marriage

Meerut News: लापता युवती कोर्ट में शादी का आवेदन करने पहुंची

Fri, 24 Jan 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The missing girl arrived in court to apply for marriage
सरधना। ईकड़ी गांव से एक सप्ताह पूर्व लापता हुई युवती बृहस्पतिवार को पुलिस को गाजियाबाद तहसील से मिल गई है। युवती यहां अपनी शादी का कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन करने पहुंची थी। पुलिस ने युवती को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया। एक सप्ताह पूर्व गांव ईकड़ी से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में समुदाय विशेष के युवक के साथ चली गई थी। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उसके अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। दो समुदाय से मामला जुड़ा होने के कारण बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील में हंगामा किया था। 24 घंटे में युवती की तलाश न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। सर्विलांस से युवती की लोकेशन गाजियाबाद तहसील में मिली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद पहुंची और युवती के अपने साथ ले आई। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि युवती कोर्ट मैरिज के लिए तहसील में आवेदन करने पहुंची थी। युवती को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed