{"_id":"6778441c9c1497687305cbc5","slug":"the-missing-animal-trader-gave-information-about-the-kidnapping-over-the-phone-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106528-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लापता पशु व्यापारी ने फोन पर दी अपहरण की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लापता पशु व्यापारी ने फोन पर दी अपहरण की जानकारी
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव बपारसी की पशु पैठ से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए व्यापारी सोनू ने परिजनों को फोन पर अपहरण की जानकारी दी है। थाना पहुंचे व्यापारी के परिजनों ने काॅल की रिकार्डिंग सुनाकर युवक की बरामदगी की मांग की है। लापता व्यापारी ने परिजनों को कॉल कर बताया कि उसका चार आरोपियों ने अपहरण कर उसे एक घेर में बंधक बनाकर रखा है। उसने परिजनों से जान बचाने की गुहार लगाई है।
बीते बुधवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बपारसी पशु पैठ में मुजफ्फरनगर के मोरना गांव निवासी सोनू अपने मौसेरे भाई प्रवीण के साथ गाय बेचने आया था। दोपहर के बाद से वह पैठ से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। तलाश में जुटे परिजनों ने बृहस्पतिवार को गुमशुदगी की तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार को लापता युवक ने परिजनों को अपहरण की सूचना कॉल कर दी। शुक्रवार को थाना पहुंचे परिजनों ने बताया कि सोनू ने बृहस्पतिवार देर शाम उनके पास फोन किया। वह काफी घबराया हुआ था और लगातार रो रहा था। उसने बताया कि उसका चार लोगों ने अपहरण कर लिया है। उसे एक अन्जान घेर में बंधक बनाकर रखा हुआ है। सोनू ने परिजनों को बताया कि उसने किसी तरह फोन जूते में छिपा लिया था। उसके बाद से ही उसका फोन लगातार बंद आ रहा है।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि सोनू के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई गई है। जिसमें उसकी लास्ट लोकेशन मुजफ्फरनगर में मिल रही है। जल्द ही युवक को सकुशल बरामद किया जाएगा।