{"_id":"67e46a3e542d2eff88026ce4","slug":"the-miscreants-who-came-by-plane-looted-kankerkheda-and-pallavpuram-meerut-news-c-14-1-mrt1051-817107-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हवाई जहाज से आए बदमाशों वापसी का टिकट खरीदकर चार घंटे की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हवाई जहाज से आए बदमाशों वापसी का टिकट खरीदकर चार घंटे की लूटपाट
विज्ञापन
- केटीएम सवार लुटेरों ने सिपाही की मां व भाभी समेत तीन से चेन लूटी
- चौथी वारदात में पकड़ा गया एक बदमाश, दूसरा आरोपी चकमा देकर भागा
- वारदत कर अहमदाबाद वापस लौटने की थी बदमाशों की साजिश
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोदीपुरम/कंकरखेड़ा। अहमदाबाद से हवाई जहाज में आए दो बदमाशों ने वापसी का टिकट खरीदकर केटीएम बाइक पर सवार होकर बुधवार को चार घंटे तक लूटपाट कर दहशत फैला दी। बदमाशाें ने कंकरखेड़ा से पल्लवपुरम तक पुलिस को चुनौती देते हुए चेन लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया। एक बदमाश आरिफ निवासी गांव रसूलपुर धौलड़ी थाना जानी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी इमरान मौके से भाग गया। दोनों बदमाशों को बृहस्पतिवार को वापस अहमदाबाद लौटना था। आरोपी के पास रिटर्न टिकट बरामद किए गए हैं।
वारदात -एक
सिपाही की मां से झपट्टा मारकर लूटी चेन
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रुड़की रोड स्थित शांतिनगर निवासी विपिन यादव ने बताया कि वह सिपाही के पद पर एसएसपी मेरठ कार्यालय में तैनात है। उनका बड़ा भाई पंकज यादव जीआरपी में खतौली में हेड कांस्टेबल के पद पर है। पिता किशन कुमार यादव रिटायर्ड दरोगा हैं। बुधवार सुबह करीब दस बजे उनकी 60 वर्षीय मां उर्मिला यादव बड़े बेटे के घर की तरफ से उनके घर आ रही थी। इसी बीच पीछे से आए केटीएम बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले की चेन लूट ली। लूट करने के बाद दोनों बदमाश पीएससी नाले से होते हुए कंकरखेड़ा के हरीनगर पहुंचे।
वारदात - दो
सिपाही की भाभी से लूटी चेन
हरीनगर निवासी सिपाही मनीष गोस्वामी सिपाही के पद पर मुरादाबाद में तैनात हैं। दोपहर लगभग 12 बजे उनकी भाभी मनीष गोस्वामी किसी काम से बाजार गई थी। पीछे से आए बाइक सवार दोनों बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली। लूट की सूचना मिलने के बाद कंकरखेड़ा में पल्लवपुरम पुलिस बदमाशों की तलाश में लग गई थी।
विज्ञापन
वारदात- तीन
स्कूटी सवार महिला से लूटी चेन
दोनों बदमाश बाइक से वापस पल्लवपुरम की रुड़की रोड पर पहुंचे। रुड़की रोड स्थित तिरुपति गार्डन निवासी हरमिंदर कौर पत्नी तेजवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ स्कूटी से पल्लवपुरम जा रही थी। इसी बीच बदमाशों ने उन्हें तमंचे से आतंकित कर चेन लूट ली।
चौथी लूट करने के दौरान पकड़ा गया बदमाश
दंपती से लूट करने के एक घंटे बाद करीब दो बजे दोनों बदमाश बाइक से वापस रुड़की रोड पहुंचे। जहां बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर पीछा शुरू कर दिया। बदमाशों ने फायर भी किया। इनकी बाइक लावड़ रोड पर शील कुंज के पास फिसल गई। बाइक फिसलने से बदमाश के के पैर में गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
दरोगा शुभम गुप्ता ने पकड़ा बदमाश
पल्लवपुरम में दूसरी लूट के बाद पुलिस लावड़ रोड व आसपास के क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस को केटीएम पर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। दरोगा शुभम गुप्ता ने बदमाशों के पीछे कार लगा दी। इसके बाद दरोगा ने बाइक फिसलने के बाद एक बदमाश आरिफ को पकड़ लिया। दूसरा बदमाश भाग गया।
-- -- --
वारदात कर ईद मनाने की थी तैयारीआरिफ की जेब से पुलिस को अहमदाबाद का बृहस्पतिवार का रिटर्न टिकट मिला। पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी इमरान के साथ लूट की तैयारी की थी। वह अहमदाबाद में कपड़ों की फेरी का काम करता है। बुधवार सुबह ही वह हवाई जहाज द्वारा अहमदाबाद से अपने गांव रसूलपुर घौलड़ी आया था। वहां से उसने इमरान की केटीएम बाइक ली। इसके बाद दोनों ने महिलाओं से जेवरात लूटे, क्योंकि सोना बहुत महंगा चल रहा है। लूट करने के बाद वह वापस अहमदाबाद चला जाता। लूट के पैसों से अपने परिवार के साथ ईद मनाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से बिना नंबर की केटीएम बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। वहीं लूट का सारा सामान इमरान के पास है। पुलिस इमरान की तलाश में लग गई है। पूछताछ में यह भी पता चला कि दिल्ली के मुस्तफाबाद में भी इसका ठिकाना है।
-- -- -- -- -- -- --
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों थानों पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। एक बदमाश पकड़ा गया है। फरार बदमाश को तलाश किया जा रहा है। इन का आपराधिक इतिहास भी तलाश जा रहा है।