फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The miscreants took the employees hostage and robbed the power house

बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर बिजलीघर में की लूट

Mon, 17 Jan 2022 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The miscreants took the employees hostage and robbed the power house
बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर बिजलीघर में की लूट
विज्ञापन

मेरठ/भावनपुर। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहकुलीपुर स्थित बिजली घर पर शनिवार रात बदमाशों ने लूट की वारदात की। बदमाश एसएसओ व लाइनमैन को बंधक बनाकर खेत में फेंककर फरार हो गए। रविवार सुबह बंधनमुक्त हुए कर्मचारियों ने विभागीय अफसरों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। एसडीओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांव शाहकुलीपुर स्थित बिजलीघर पर शनिवार रात गंगानगर निवासी एसएसओ मेहरचंद व संविदाकर्मी मोनू ड्यूटी पर थे। चार बदमाश आधी रात के समय दीवार फांदकर कंट्रोल रूम में घुस गए। उन्होंने हथियारों के बल पर दोनों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने बिजलीघर में मौजूद तांबे के तार, इनवर्टर के अलावा काफी कुछ सामान समेट लिया। इसके बाद बदमाश बंधक बनाए गए दोनों कर्मचारियों को खेत में फेंककर फरार हो गए। मशक्कत के बाद किसी तरह दोनों कर्मचारियों ने खुद को बंधन मुक्त कराया और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। बिजलीघर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारियों को वारदात की जानकारी दी गई। कुछ ही देर में अधिकारी और भावनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों से घटना की जानकारी लेकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ सर्वेश कुमार थाने पहुंचे और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। बताया गया कि करीब चार साल पहले भी इसी बिजलीघर पर बदमाशों ने धावा बोला था।
सीओ सदर देहात पूनम सिरोही का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed